पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह और उनके बेटे को जान से मारने की मिली धमकी
उमेश श्रीवास्तव
गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन कर धमकी देने वाले युवक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले संदीप शर्मा के रूप में हुई है। विधायक के प्रतिनिधि अजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद, भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह व उनके बेटे जो भाजपा से गोंडा सदर विधानसभा से विधायक हैं। दोनों को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, दो दिन पहले राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले संदीप ने विधायक प्रतीक भूषण सिंह को उनके फोन पर काल कर जान से मारने की धमकी दी। फोन पर धमकी देने वाले युवक ने विधायक से कहा कि तुम्हें और तुम्हारे पिता दोनों को जान से मारकर खत्म करने का इंतजाम हो चुका है, खुद को बचा पाओ तो बचा लो। बस इतना कहने के बाद दूसरी तरफ से फोन काट दिया गया।
भाजपा विधायक प्रतीक भूषण ने तत्काल इसकी सूचना गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को दूरभाष पर दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और जिस नंबर से धमकी आया था उसे ट्रेस किया तो पता चला कि मोबाइल नंबर संदीप शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा के नाम पर रजिस्टर है। वह मकान नंबर 239 मांडावार वार्ड नंबर 6 माजरी भंडा जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला है। क्योंकि धमकी पूर्व सांसद व हाई प्रोफाइल चेहरे बृज भूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण को मिली है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अन्तर्राष्ट्रीय गिरोहों, अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की भी काल डिटेल खंगाल रही है। इसके साथ ही गोंडा पुलिस की एक टीम राजस्थान के अलवर जिले के लिए भी निकल चुकी है, जहां से धमकी देने वाले युवक संदीप शर्मा की गिरफ्तारी की जा सके।
ये खबर भी पढ़े : कैबिनेट मंत्री एवं जनपद रामपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने ग्राम चौपाल में किया प्रतिभागपूरे मामले पर जानकारी देते हुए सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बताया कि गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के प्रतिनिधि अजय सिंह ने तहरीर देते हुए बताया गया कि एक अंजान नंबर से चंद सेकेंड की काल आई, जिससे सदर विधायक व उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस पर नगर कोतवाली में तत्काल मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सर्विलांस की टीम और नगर कोतवाली पुलिस ने नंबर की पहचान कर ली है। उन्होंने यह भी बताया कि गोंडा पुलिस के अलवर पंहुचने पर पता चला कि धमकी देने वाला युवक संदीप शर्मा मानसिक रूप विक्षप्त है। उसका इलाज जयपुर जिले के मेडिकल कॉलेज से चल रहा है। साथ ही यह भी पता चला कि इस युवक ने पहले भी ऐसी घटनाएं की है, उसने गूगल व इंटरनेट से जनप्रतिनिधियों के नंबर निकालकर उनको पहले भी कई बार धमकियां दी हैं और इसकी पुष्टि भी अलवर पुलिस ने की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
