उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने परमाणु सामग्री उत्पादन सुविधा केंद्र का दौरा किया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्योंगयांग (उत्तर कोरिया)/सियोल (दक्षिण कोरिया)। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने हाल ही में शुरू की गई एक परमाणु सामग्री उत्पादन सुविधा केंद्र का दौरा किया है। उन्होंने इस अवसर पर देश के परमाणु हथियारों के भंडार को तेजी से मजबूत करने का संकल्प लिया है। किम के साथ पार्टी के प्रमुख अधिकारी भी थे। यह जानकारी गुरुवार को सरकारी मीडिया कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने दी। केसीएनए ने इस स्थान का खुलासा नहीं किया है।

दक्षिण कोरिया के अखबार 'द कोरिया टाइम्स' ने अपनी रिपोर्ट में केसीएनए और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के हवाले से इस घटनाक्रम की चर्चा की है। सियोल में रक्षा मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन में कहा गया है कि यह सुविधा केंद्र यूरेनियम संवर्धन स्थल हो सकता है। इस समय उत्तर कोरिया के योंगब्योन, कांगसोन और कुसोंग में यूरेनियम संवर्धन सुविधा केंद्र हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह साफ नहीं है कि किम ने क्या किसी चौथे सुविधा केंद्र का दौरा किया।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना का दावा, वेस्ट बैंक में रोके रखा गया प्रतिनिधिमंडल ये खबर भी पढ़े : भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना का दावा, वेस्ट बैंक में रोके रखा गया प्रतिनिधिमंडल

किम ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में उत्तर कोरिया की परमाणु सामग्री उत्पादन क्षमता दोगुनी से भी अधिक हो गई है। यह संभावित खतरे और अप्रत्याशित दीर्घकालिक संकट के समय के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संकेत दिया कि प्योंगयांग का अपनी परमाणु महत्वाकांक्षा से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि नया केंद्र देश की परमाणु क्षमता को तेजी से उन्नत करने की दिशा में मील का पत्थर हुआ है। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2024 में उत्तर कोरिया ने पहली बार अपनी यूरेनियम संवर्धन सुविधा का खुलासा किया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बदायूं: तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां, दिल साफ़ नहीं आपका तो कैसी इबादत...

   बदायूं। चराग़-ए-सुख़न और बज़्म-ए-अब्र के बैनर तले सरसैयद पैरामेडिकल कॉलेज में तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। स्थानीय व बाहरी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां, दिल साफ़ नहीं आपका तो कैसी इबादत...

सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर डीएम एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर, आज थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत कुर्थिया के समीप गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा एक ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर डीएम एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

मैंगो फेस्ट में बना अनोखा रिकॉर्ड, 150 महिलाओं ने एक साथ मिलाया आम का अचार

महिलाओं ने पारंपरिक स्वाद को दिलाई नई पहचान देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार पारंपरिक भारतीय अचार बनाने की विरासत को...
उत्तराखंड 
मैंगो फेस्ट में बना अनोखा रिकॉर्ड, 150 महिलाओं ने एक साथ मिलाया आम का अचार

ट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौत

संत कबीर नगर, गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौत

प्रमोशन विवाद में जेबीवीएनएल को हाईकोर्ट से राहत, एकल पीठ के आदेश पर लगी रोक

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड(जेबीवीएनएल) के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पद पर प्रमोशन देने से संबंधित एकल पीठ के आदेश पर...
झारखंड 