तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 19 वर्षीय युवक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग मार्ग पर स्थित प्रतापपुर चीनी मिल के समीप गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार दो युवक रामपुर बुजुर्ग मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान प्रतापपुर चीनी मिल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी 19 वर्षीय राकेश कुमार विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार 20 वर्षीय अमित कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद राकेश कुमार विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अमित कुमार यादव का इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप चालक और वाहन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन ये खबर भी पढ़े : सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र