विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शिरकत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में विश्व सिकल सेल दिवस पर आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने बताया कि सिकल सेल रोग उन्मूलन की दिशा में मध्य प्रदेश लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। जनजातीय बहुल क्षेत्रों में व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाकर अब तक 1 करोड़ 32 लाख 43 हजार 877 से अधिक लोगों की सिकल सेल जांच की जा चुकी है।

इनमें 39 हजार 948 रोगियों और 2 लाख 42 हजार 648 कैरियर की पहचान की गई है। साथ ही 1 करोड़ 20 लाख 28 हजार 881 से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं और 3,700 सिकल मित्रों को समुदाय आधारित जागरूकता एवं सहयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में नेशनल सिकल सेल पोर्टल के माध्यम से स्क्रीनिंग, ट्रैकिंग एवं सतत डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे रोगियों की नियमित निगरानी एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित हो रहा है।

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, महेश केवट आज भरेंगे नामांकन ये खबर भी पढ़े : राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, महेश केवट आज भरेंगे नामांकन

गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा तथा विशेष प्रबंधन संबंधी नवाचारों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सिकल सेल प्रभावित व्यक्तियों को निःशुल्क दवाइयाँ, आवश्यक जांच एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के जनजातीय अंचलों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, चिकित्सकीय एवं प्रबंधकीय स्टाफ का निरंतर प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप  ये खबर भी पढ़े : 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक टीकाकरण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी (यूडीआईडी) कार्ड एवं पेंशन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूलों, महाविद्यालयों एवं छात्रावासों में भी नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जनजागरूकता अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।

जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई 'द नर्मदा स्टोरी' की खासियत ये खबर भी पढ़े : जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई 'द नर्मदा स्टोरी' की खासियत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को मिला युवाओं का भरपूर समर्थन, 700 से अधिक आवेदन

नोएडा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित होने वाली निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने...
शिक्षा-रोजगार 
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को मिला युवाओं का भरपूर समर्थन, 700 से अधिक आवेदन

बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

बरेली। सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से गुरुवार रात को सिविल लाइंस स्थित आईएमए...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 19 वर्षीय युवक की मौत

सीवान। सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग मार्ग पर...
बिहार 
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 19 वर्षीय युवक की मौत

उत्तर प्रदेश

मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जा रहा टीन...
उत्तर प्रदेश 
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा, टीन शेड निर्माण अंतिम चरण में

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में शुक्रवार सुबह धान की रोपाई के...
उत्तर प्रदेश 
किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

बरेली। सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से गुरुवार रात को सिविल लाइंस स्थित आईएमए...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग-व्यापार संवाद: अधिकारियों ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कीएंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) नेे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो संदिग्धों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार