शिवपुरी: सिलेंडर विस्फोट से मचा हड़कंप, 4 वर्षीय बच्ची की मौत; चार गंभीर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में खनियाधाना विकासखंड के ग्राम गूडर में बुधवार सुबह सिलेंडर में विस्फोट के बाद एक मकान में भीषण आग लग गई।

घटना में एक 4 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

घटना की जानकारी मिलते ही पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अर्पित वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा राहत कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने घायलों को शीघ्र एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भेजा गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उन्नत उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

प्रशासन के अनुसार हादसे में कुल पांच लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें एक चार वर्षीय बालिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का उपचार जारी है।

जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई 'द नर्मदा स्टोरी' की खासियत ये खबर भी पढ़े : जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई 'द नर्मदा स्टोरी' की खासियत

जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता की सतत निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर एवं घरेलू गैस उपकरणों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

नामांकन निरस्त होने से सुर्खियों में आई मीनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा नागदा में हुई ये खबर भी पढ़े : नामांकन निरस्त होने से सुर्खियों में आई मीनाक्षी की प्रारंभिक शिक्षा नागदा में हुई

इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़ ये खबर भी पढ़े : इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिजनौर में भारी व खनन वाहनों पर प्रतिबंध लागू, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की पहल

बिजनौर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और “Zero Fatality District (ZFD)” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जसजीत...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में भारी व खनन वाहनों पर प्रतिबंध लागू, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की पहल

चोरी की 01 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया निरुद्ध

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक        *पूछताछ...