मध्य प्रदेश में आज से 5वीं-8वीं की पुनर्परीक्षा, ढाई लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ष 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुन: परीक्षा आज मंगलवार (16 जून) से शुरू हो रही है। यह 23 जून तक चलेगी। इस परीक्षा में सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश भर में कुल 2 हजार 795 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। कक्षा 5वीं की पुन: परीक्षा में लगभग 1 लाख 17 हजार से अधिक एवं कक्षा 8वीं के लगभग 1 लाख 32 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5 व 8 के विद्यार्थियों की पुन: परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन 16 से 23 जून 2026 की अवधि में किया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर ही होगा प्रश्न पत्रों का स्थल मुद्रण
पुन:परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रश्नपत्रों की ऑन स्पॉट प्रिंटिंग परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष द्वारा की जाएगी। परीक्षा पोर्टल से प्रश्नपत्रों को डाउनलोड एवं प्रिंट करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

परीक्षाओं के निर्बाध संचालन के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर न्यूनतम 02 कम्प्यूटर/लैपटॉप, 02 कार्यशील प्रिंटर, इंटरनेट, पर्याप्त ए-4 साईज पेपर, टोनर की उपलब्धता एवं सुगम विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

जन शिक्षा केन्द्र स्तर बनाए गए हैं परीक्षा केन्द्र
कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर ही परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। अगर किसी जिले में किसी परीक्षा केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हों तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुमति उपरांत दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है।

परीक्षार्थियों को शाला प्रमुख पहुंचाएंगे परीक्षा केन्द्र तक
पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने का दायित्व संबंधित शाला प्रमुख/शिक्षक को सौंपा गया है।

मप्र से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे महेश केवट, आज जमा करेंगे नामांकन ये खबर भी पढ़े : मप्र से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार होंगे महेश केवट, आज जमा करेंगे नामांकन

टीकमगढ़ के सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत  ये खबर भी पढ़े : टीकमगढ़ के सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

लखीमपुर खीरी। नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत, तीन घायल

एफआईएच नेशंस कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

ऑकलैंड: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल-ए के...
खेल 
एफआईएच नेशंस कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची टीम

आगरा में सड़क हादसे के बाद बवाल: युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल

आगरा। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो...