जबलपुर : पुल के नीचे गिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार , 9 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर ग्राम बरगी के समीप सोमवार दोपहर मैहर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु मैहर से दर्शन कर तेंदूखेड़ा लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बरगी के पास अचानक कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे उतरकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की तथा पुलिस को सूचना दी।

दुर्घटना में श्रद्धा ठाकुर (17), द्रोपती धुर्वे (29), भूमि गोंड (9), रोशनी गोंड (26), अंजलि गोंड (24), सूर्यांश ठाकुर (7), सुषमा ठाकुर (34), पूजा ठाकुर (22) तथा घनश्याम ठाकुर (37), सभी निवासी तेंदूखेड़ा, घायल हुए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

शहडोल: घर के भीतर मिला रिटायर्ड बैंककर्मी का खून से लथपथ शव , जांच में जुटी पुलिस   ये खबर भी पढ़े : शहडोल: घर के भीतर मिला रिटायर्ड बैंककर्मी का खून से लथपथ शव , जांच में जुटी पुलिस

 

 बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत ये खबर भी पढ़े :  बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संदेशखाली भूमि कब्जा मामले में शाहजहां शेख समेत चार आरोपितों पर आरोप तय

कोलकाता। संदेशखाली के चर्चित भूमि कब्जा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने सोमवार को मुख्य आरोपित शाहजहां...
राष्ट्रीय  राज्य 
 संदेशखाली भूमि कब्जा मामले में शाहजहां शेख समेत चार आरोपितों पर आरोप तय

मुख्यमंत्री विजय और संगीता के तलाक मामले की सुनवाई सात अगस्त तक टली

चेंगलपट्टू। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई अब 7 अगस्त...
राष्ट्रीय  राज्य 
मुख्यमंत्री विजय और संगीता के तलाक मामले की सुनवाई सात अगस्त तक टली

बायोमेट्रिक हाजिरी पर सेल प्रबंधन और यूनियनों में टकराव, वार्ता रही बेनतीजा

पश्चिमी सिंहभूम। जिले की सेल संचालित लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन और संयुक्त...
झारखंड 
बायोमेट्रिक हाजिरी पर सेल प्रबंधन और यूनियनों में टकराव, वार्ता रही बेनतीजा

सुपौल में भीषण अगलगी से पांच घर जलकर राख, कई परिवार बेघर...

सुपौल। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही वार्ड संख्या-1 में सोमवार तड़के भीषण अगलगी की घटना से पूरे...
बिहार 
सुपौल में भीषण अगलगी से पांच घर जलकर राख, कई परिवार बेघर...

ठाकुरगंज मत्स्य बाजार उद्घाटन के महीनों बाद भी बंद, संचालन शुरू करने की मांग

किशनगंज। ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के समीप निर्मित प्रखंड स्तरीय मत्स्य बाजार के अब तक शुरू नहीं होने पर भाजपा जिला...
बिहार 
ठाकुरगंज मत्स्य बाजार उद्घाटन के महीनों बाद भी बंद, संचालन शुरू करने की मांग

उत्तर प्रदेश

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुआ लाखो का चालान

बस्ती - क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद बस्ती के नेतृत्व में एडीजी यातायात के आदेश के क्रम में...
उत्तर प्रदेश 
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुआ लाखो का चालान

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

बस्ती - पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

बस्ती (​भानपुर) - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान जनपद प्रतापगढ़ में आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान