योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान जनपद प्रतापगढ़ में आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर सुमन कुशवाहा, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार भारतीय, डॉ जयप्रकाश कुशवाहा, डॉ त्रिभुवन राम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष कृष्ण कुमार मौर्य, डॉ ब्रह्मानंद, डॉ एल एन कुशवाहा, डॉ संजय सिंह, डॉ प्रज्ञा सिंह, डॉ रंजन कुमार भारती ,अम्बुज मिश्रा,अमित त्रिपाठी,सुशील तिवारी, योग प्रशिक्षक राकेश कुशवाहा एवं समस्त कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। योग सप्ताह का आयोजन ‘‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ थीम के तहत 15 जून से 21 जून तक किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विधायक सदर एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनपदवासियों से योग सप्ताह तथा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। योग सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास, संगोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ रंगनाथ शुक्ल ने किया ।

गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : गोमतीनगर विस्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ।

संत कबीर नगर,   15 जून 2026 (सूचना विभाग)।*  विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी  द्वारा 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय  इस...
उत्तर प्रदेश 

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर, 15 जून 2026(सूचना विभाग)।* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर द्वारा विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस...

पुलिस द्वारा 1.2 किलोग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के  

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को 01 अदद अवैध देशी पिस्टल व बाईक साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...

आत्महत्या करने जा रही महिला को बचाकर परिजनों को किया गया सुपुर्द

संत कबीर नगर,  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह*   *घटना...