प्रभारी मंत्री ने ओमरौड़ा की रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन व स्कूली बैग का किया वितरण

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने विकासखंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत ओमरौड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
प्रभारी मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को नियमित रूप से राशन प्राप्त हो तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर उपस्थित जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्री,वास्तव व संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

बस्ती - जनपद में न्यूरों का चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

ईरान-अमेरिका में संभावित समझौते काे लेकर इजराइल के पूर्व पीएम ने नेतन्याहू काे घेरा

तेल अवीव। इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता यायर लापिड ने ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका में संभावित समझौते काे लेकर इजराइल के पूर्व पीएम ने नेतन्याहू काे घेरा

नारायणपुर के 39 उचित मूल्य के दुकानों में तीन महीने के राशन का हुआ भंडारण

नारायणपुर। जिले के अंदरूनी इलाकाें में बारिश के मौसम में सड़क संपर्क टूटने और परिवहन प्रभावित होने की आशंका को...
छत्तीसगढ़ 
नारायणपुर के 39 उचित मूल्य के दुकानों में तीन महीने के राशन का हुआ भंडारण

भानुप्रतापपुर के माईंस प्रभावित 8 पंचायतों की हुई बैठक, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकास खंड के गोदावरी माईंस कच्चे से प्रभावित 8 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों एवं...
छत्तीसगढ़ 
भानुप्रतापपुर के माईंस प्रभावित 8 पंचायतों की हुई बैठक, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

बस्ती - जनपद में न्यूरों का चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा - सी.एम. पटेल

बस्ती - विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत कप्तानगंज के किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रभावती...
उत्तर प्रदेश 
रक्तदाताओं को तीन माह तक किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा निःशुल्क ओपीडी की सुविधा - सी.एम. पटेल

निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण

बस्ती - ग्रामीण डेवलपमेंट फाउण्डेशन और नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा संचालित ‘नेत्र बंसत’ ग्रामीण हेल्थ प्रोग्राम सिद्धार्थनगर सर्पोटेट साइट सेवर्स...
उत्तर प्रदेश 
निःशुल्क शिविर से 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण