भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

किसान, गरीब,आमजन के हित में ऐतिहासिक कार्य हुए, बदली विकास की तस्वीर - मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण)  मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की भावना तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को लेकर संवाद स्थापित किया गया। यह कार्यक्रम समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जा रही है। जनपद प्रतापगढ़ में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 6 लाख 50 हजार 524 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए हैं, जिससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध हो रही है।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जनपद में 40,816 गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे निर्मित किए गए हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वर्तमान में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ प्रदेश एवं देश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष  आशीष श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारीराघवेंद्र शुक्ला,  देवेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर ठग ने उनके...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में हादसे पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में हुए सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
 महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में हादसे पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

पिंडतारक तीर्थ में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने किया पिंडदान

जींद । हरियाणा के ऐतिहासिक पिंडतारक तीर्थ (पांडु पिंडारा) में सोमवार को ज्येष्ठ मास की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर...
हरियाणा 
पिंडतारक तीर्थ में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने किया पिंडदान

गेहूं खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना...
राजस्थान 
गेहूं खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा

अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का  कांग्रेस ने किया स्वागत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का स्वागत किया है। कांग्रेस ने कहा है...
दिल्ली 
अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का  कांग्रेस ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल