छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर साइबर ठग ने उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर परिचितों को मेसेज कर पैसों की मांग कर रहे हैं। ठग ने मैसेज भेजकर करीब 4 से 5 लोगों से पैसे भी ले लिए हैं। इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।
राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आज जानकारी दी है कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए उनके नाम से अगर कोई पैसे या आर्थिक मदद मांगने वाला मैसेज भेजे, तो उस पर भरोसा न करें और न ही किसी तरह का कोई भुगतान करें।
उन्होंने जानकारी दी है कि ठगों ने उनके 5 करीबी लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की डिमांड की है। साइबर ठगों ने मैसेज किया कि मुझे तुरंत 56 हजार रुपये की जरुरत है। मेरा यूपीआई बंद हो गया है, इसलिए पैसे भेज दो I
साइबर ठग ने सलीम राज के व्हाट्सएप अकाउंट से परिचित को मैसेज में लिखा है कि हैलो, एक छोटी सी हेल्प चाहिए I मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है Iअर्जेंट है प्लीज 56 हजार रुपये ऑनलाइन जरूरत है I
सलीम राज ने रायपुर के साइबर थाने में रविवार, 14 जून को शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की तलाश में जुट गई है। हैकर्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे आईपी एड्रेस और जिन खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा जा रहा है, उनकी जांच की जा रही है।साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से व्हाट्सएप अकाउंट को वापस री-स्टोर और ब्लॉक कराने की प्रक्रिया जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
