जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। पच्चीस साल के लंबे इंतजार, कई बार हां और न के बाद आखिरकार पश्चिमी यूपी की आंखों में पला एक बड़ा सपना सोमवार सुबह हकीकत में बदल गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री सेवाएं शुरू हाेते ही जेवर का नाम विमानन मानचित्र पर दर्ज हो गया। इस ऐतिहासिक सफर का आगाज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू के हाथाें हुआ। उन्हाेंने बेंगलुरु की उड़ान को हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं, लखनऊ से आने वाली पहली वीआईपी उड़ान में कई महानुभाव और 75 दिग्गज कारोबारी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनें।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर के लिए उड़ान शुरू हाे गईं। इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान बेंगलुरु के लिए रवाना हुई, जिसकी 180 सीटों में से 168 सीट बुक हो चुकी थीं। हैदराबाद के लिए दूसरी उड़ान के लिए 180 में से 138 बुक हो चुकी थीं। इसी तरह अमृतसर के लिए 180 में से 103 बुक हो चुकी थीं। इस एयरपाेर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किया था। इस एयरपाेर्ट निर्माण के सभी चरणाें का कार्य पूरा होने के बाद एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट बनाने का रिकॉर्ड भी इस जिले के नाम हो दर्ज हो जाएगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का निगोहां में भव्य स्वागत  ये खबर भी पढ़े : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का निगोहां में भव्य स्वागत 

तय कार्यक्रम के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1 जुलाई के बाद 16 शहरों के लिए नियमित उड़ानें शुरू होंगी। यहां 3900 मीटर लंबे रनवे से रोजाना 28 विमान टेकऑफ और लैंडिंग करेंगे। शुरुआत में इंडिगो और अकासा एयर के विमान संचालित होंगे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार यानी आज उड़ानें शुरू हो गई। पहले दिन लखनऊ और बेंगलुरु की विशेष फ्लाइट उड़ी। इसके साथ ही हैदराबाद और अमृतसर के लिए सामान्य उड़ानें निर्धारित हैं। इसके बाद 16 जून को इंडिगो जम्मू, जबकि अकासा एयर नवी मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट शुरू करेगी। जबकि 1 जुलाई से नवी मुंबई, बरेली, जयपुर, भोपाल समेत देश के कई अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध हो जाएगी। इंडिगो और अकासा एयर अपनी समय सारिणी जारी कर चुकी हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेसवे एयरलाइंस की ओर से अभी तक समय सारिणी जारी नहीं की गई।

17 जून से शुरू हाेगी कार्गाे सेवा

नोएडा एयरपोर्ट से 17 जून से कार्गो उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी। पहली कार्गो उड़ान घरेलू होगी। हालांकि, 1 जुलाई से ही इन फ्लाइटों का भी विस्तार किया जाएगा। एयरपोर्ट पर एयर इंडिया सेट्स ने 30 एकड़ में कार्गो हब बनाया है। इसकी प्रतिवर्ष क्षमता 2.55 लाख मेट्रिक टन कार्गो है।

नोएडा-लखनऊ के बीच 1 जुलाई से चार फ्लाइटें

नोएडा-लखनऊ के बीच 1 जुलाई से चार फ्लाइटें शुरू होंगी। शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट 6ई 7625 सुबह 7:40 बजे लखनऊ से रवाना होकर 8:55 बजे नोएडा पहुंचेगी। इसी तरह 6ई7624 सुबह 6:00 बजे नोएडा से उड़ान भरने के बाद 7:10 बजे लखनऊ उतरेगी। नोएडा से ही दिन में 15:05 बजे फ्लाइट संख्या 6ई 7628 रवाना होकर 16:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रात में 6ई7629 लखनऊ से 21:35 बजे उड़ान भरने के बाद 22:50 बजे लखनऊ उतरेगी। लखनऊ के अलावा नोएडा से जयपुर, चंडीगढ़, भोपाल और देहरादून जैसे शहरों के लिए भी एक जुलाई से ही दैनिक उड़ानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों को सुविधा देने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कई कंपनियों के साथ समझौता किया है। हरियाणा और यूपी रोडवेज की बसें 15 जून से एयरपोर्ट के लिए संचालित की जाएगी। यूपी रोडवेज की बसें आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, लखनऊ से सीधे एयरपोर्ट तक चलेगी। वहीं, हरियाणा रोडवेज की बसें पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और चंडीगढ़ से यात्रियों का सफर आसान बनाएगी। नोएडा एयरपोर्ट पर सेल्फ चेक इन मशीनें लगी हैं। यहां बिना कतार में लगे यात्री चंद सेकेंड में बोर्डिंग पास हासिल करेंगे। इसके अलावा अपने सामान का वजन समेत भुगतान स्वयं किया जा सकेगा। नोएडा एयरपोर्ट अपने अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट में शामिल है। यहां टर्मिनल भवन न केवल आकार और क्षमता के लिहाज से बड़ा है, बल्कि यात्री सुविधाओं के मामले में भी नया मानक स्थापित करेगा। करीब 1.37 लाख वर्ग मीटर में फैले टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते यहां 48 चेक-इन काउंटर, 20 सेल्फ बैगेज ड्रॉप और नौ सक्यिोरिटी चेक लेन स्थापित किए हैं। 10 एयरोब्रिज और दो बस बोर्डिंग गेट की व्यवस्था की गई है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

#Draft: Add Your Title

मोती :रत्नों को लेकर लोगों में हमेशा से खास दिलचस्पी रही है। कोई इन्हें फैशन के लिए पहनता है तो...
लाइफस्टाइल 
#Draft: Add Your Title

बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इस्लामाबाद :पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।  बच्चों की सुरक्षा के लिए...
नारी व बाल जगत 
बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना मिथुन का हाल

कोलकाता : हिंदी और बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य मिथुन...
मनोरंजन 
शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना मिथुन का हाल

उत्तराखंड के युवा लड़के ने बना दी उड़ने वाली कार

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ उसे सही मंच...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड के युवा लड़के ने बना दी उड़ने वाली कार

 एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं

अरबी के पत्तों के पकोड़े : अरबी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी। लोग सूखी अरबी और रसेदार...
खाना पकाना 
 एक बार अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाकर खाएं

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर