भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का निगोहां में भव्य स्वागत 

भाजयुमो के पूर्व जिलामंत्री व प्रधान अभय कान्त दीक्षित ने कार्यकर्ताओ संग किया प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज ,लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का शुक्रवार को प्रतापगढ़ जाते समय निगोहां कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री एवं प्रधान अभय कान्त दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह जनपद प्रतापगढ़ जा रहे थे। इस दौरान निगोहां में कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए 21 किलो लड्डुओं का केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम में भाजपा समर्थकों और युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।स्वागत से अभिभूत डॉ. रोहित मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। उन्होंने युवाओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी ये खबर भी पढ़े :  तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को मिली हरी झंडी

डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा,"भाजपा और भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। हम सब मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। अभय कान्त दीक्षित जैसे समर्पित कार्यकर्ता संगठन की पूंजी हैं। हम सभी मिलकर अपने साथी अभय कान्त को बड़ा नेता बनाएंगे।

"उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य लगातार किया जा रहा है तथा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। 

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेयी, भाजपा नेता‌ अभिषेक शुक्ला, प्रधान नीरज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि आई.पी. सिंह, पूर्व प्रधान चंदन सिंह, प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी, मायाराम त्रिपाठी,काका तिवारी,मनीष चौधरी, ताहिर, शकील,नितिन बाजपेयी,अर्पित मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय, मुंबई की महापौर रितु तावड़े और शहर के प्रमुख ठिकानों को बम से उड़ाने की...
महाराष्ट्र 
सीएम कार्यालय, मुंबई मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

बसपा नेता उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में लाखों लाेगाें ने नम आंखाें से दी विदाई

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा से लगातार तीन बार विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा नेता उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में लाखों लाेगाें ने नम आंखाें से दी विदाई

केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, 50 बच्चे सुरक्षित शिफ्ट

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी मरीज, तीमारदार या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, 50 बच्चे सुरक्षित शिफ्ट

सांसद पप्पू यादव की सदस्यता समाप्त करने की मांगः लोकसभाध्यक्ष को भेजा ज्ञापन

बस्ती - बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद भवन में कथित रूप से सनातन धर्म का अपमान...
उत्तर प्रदेश 