गुवाहाटी: प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक
गुवाहाटी । आगामी 1, 2 और 3 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के असम दौरे को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में असम सरकार की कैबिनेट मंत्री अजंता नेओग ने भाग लिया।
मंत्री अजंता नेओग ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए आज बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में पर्यटन विभाग, गुवाहाटी नगर निगम तथा अंतर्देशीय जल परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संबंधित विभागों के साथ विस्तृत चर्चा कर प्रधानमंत्री के तीन दिवसीय असम प्रवास के दौरान प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों के सुचारू एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
