योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान जनपद प्रतापगढ़ में आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर सुमन कुशवाहा, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार भारतीय, डॉ जयप्रकाश कुशवाहा, डॉ त्रिभुवन राम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष कृष्ण कुमार मौर्य, डॉ ब्रह्मानंद, डॉ एल एन कुशवाहा, डॉ संजय सिंह, डॉ प्रज्ञा सिंह, डॉ रंजन कुमार भारती ,अम्बुज मिश्रा,अमित त्रिपाठी,सुशील तिवारी, योग प्रशिक्षक राकेश कुशवाहा एवं समस्त कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। योग सप्ताह का आयोजन ‘‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ थीम के तहत 15 जून से 21 जून तक किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जनसामान्य को योग के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विधायक सदर एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनपदवासियों से योग सप्ताह तथा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। योग सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास, संगोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ रंगनाथ शुक्ल ने किया ।

"बेटी, बेटी होती है, अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं" - सीएम योगी ये खबर भी पढ़े : "बेटी, बेटी होती है, अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं" - सीएम योगी

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

नगरपालिका भर्ती घोटाले में सुजीत बसु को राहत नहीं, जमानत पर टली सुनवाई

कोलकाता। नगर पालिका भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बसु...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
नगरपालिका भर्ती घोटाले में सुजीत बसु को राहत नहीं, जमानत पर टली सुनवाई

संदेशखाली भूमि कब्जा मामले में शाहजहां शेख समेत चार आरोपितों पर आरोप तय

कोलकाता। संदेशखाली के चर्चित भूमि कब्जा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने सोमवार को मुख्य आरोपित शाहजहां...
राष्ट्रीय  राज्य 
 संदेशखाली भूमि कब्जा मामले में शाहजहां शेख समेत चार आरोपितों पर आरोप तय

मुख्यमंत्री विजय और संगीता के तलाक मामले की सुनवाई सात अगस्त तक टली

चेंगलपट्टू। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई अब 7 अगस्त...
राष्ट्रीय  राज्य 
मुख्यमंत्री विजय और संगीता के तलाक मामले की सुनवाई सात अगस्त तक टली

बायोमेट्रिक हाजिरी पर सेल प्रबंधन और यूनियनों में टकराव, वार्ता रही बेनतीजा

पश्चिमी सिंहभूम। जिले की सेल संचालित लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन और संयुक्त...
झारखंड 
बायोमेट्रिक हाजिरी पर सेल प्रबंधन और यूनियनों में टकराव, वार्ता रही बेनतीजा

सुपौल में भीषण अगलगी से पांच घर जलकर राख, कई परिवार बेघर...

सुपौल। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही वार्ड संख्या-1 में सोमवार तड़के भीषण अगलगी की घटना से पूरे...
बिहार 
सुपौल में भीषण अगलगी से पांच घर जलकर राख, कई परिवार बेघर...

उत्तर प्रदेश

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुआ लाखो का चालान

बस्ती - क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद बस्ती के नेतृत्व में एडीजी यातायात के आदेश के क्रम में...
उत्तर प्रदेश 
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुआ लाखो का चालान

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

बस्ती - पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

बस्ती (​भानपुर) - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान जनपद प्रतापगढ़ में आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान