संदेशखाली भूमि कब्जा मामले में शाहजहां शेख समेत चार आरोपितों पर आरोप तय

सात जुलाई से शुरू होगी गवाही

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। संदेशखाली के चर्चित भूमि कब्जा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने सोमवार को मुख्य आरोपित शाहजहां शेख और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी हुई। अब इस मामले में सात जुलाई से गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

ईडी के अनुसार, शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर ग्रामीणों को डराकर और दबाव बनाकर जमीनों पर अवैध कब्जा किया तथा उससे आर्थिक लाभ अर्जित किया। जांच एजेंसी ने इस मामले में लगभग पांच करोड़ रुपये की अवैध आय को अपराध से अर्जित संपत्ति (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) के रूप में चिह्नित किया है।

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं ये खबर भी पढ़े : यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

शाहजहां शेख के अलावा आलमगीर, शिवप्रसाद हाजरा और दिदार बक्स मोल्ला के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं। ईडी ने इस मामले में कुल 30 गवाहों को सूचीबद्ध किया है, जिनकी गवाही आगामी सुनवाई के दौरान दर्ज की जाएगी।

शाहजहां शेख का नाम सबसे पहले राशन वितरण घोटाले की जांच के दौरान चर्चा में आया था। जनवरी 2024 में ईडी की एक टीम उसके आवास पर तलाशी के लिए पहुंची थी। उस दौरान केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर हमला किए जाने का आरोप लगा था, जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था।

घटना के बाद शाहजहां शेख फरार हो गया था। करीब दो महीने बाद उसे पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाद में अदालत के आदेश पर उसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया। सीबीआई हिरासत के दौरान ईडी ने भी उसे गिरफ्तार कर अपने कब्जे में लिया था।

शाहजहां शेख पर संदेशखाली क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार, जमीनों पर जबरन कब्जा करने, मत्स्य व्यवसाय की आड़ में कथित भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उसे छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था।अब आरोप तय होने के बाद मामले की नियमित सुनवाई और गवाहों के बयान का चरण शुरू होगा, जिससे संदेशखाली प्रकरण की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी