सुपौल में भीषण अगलगी से पांच घर जलकर राख, कई परिवार बेघर...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही वार्ड संख्या-1 में सोमवार तड़के भीषण अगलगी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग एक घर से शुरू हुई और तेज लपटों के कारण कुछ ही देर में आसपास के अन्य घरों तक फैल गई।

इसी दौरान गैस सिलेंडर फटने से आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए।

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान ये खबर भी पढ़े : प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे तक राहत एवं बचाव कार्य चलता रहा।

इस हादसे में श्याम सुंदर शर्मा, संजय शर्मा, अशोक शर्मा और विशेष शर्मा समेत चार परिवारों के कुल पांच घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, घरेलू सामान, ट्रंक, हलर-चककी तथा जरूरी दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि वर्षों की जमा पूंजी कुछ ही घंटों में राख में तब्दील हो गई। अगलगी के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

घटना के बीच पीड़ित बिमला देवी की दर्दभरी कहानी ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि बेटे के जन्म के समय ही उनके पति का निधन हो गया था और पिछले वर्ष वज्रपात में बेटे की भी मौत हो गई। अब आग की इस घटना ने उनकी बची-खुची गृहस्थी भी छीन ली।

इधर राघोपुर की अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है। क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

46e15c9f566eb2d813ab21c77dd2b968_1084572267

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान