हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बदेवरानाथ धाम, जलाभिषेक को उमड़े हजारों श्रद्धालु

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार और सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मीरजापुर जिले के छानबे क्षेत्र के बदेवरा चौबे गांव स्थित प्राचीन बाबा बदेवरानाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालु मां गंगा का पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

साेमवार काे मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। इस अवसर पर बाबा बदेवरानाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमी पत्र, बेला, चमेली, गेंदा और गुलाब के फूलों से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आरती और पूजन के साथ आकर्षक झांकी भी सजाई गई, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन। ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।

मंदिर के पुजारी महेंद्र गिरी ने बताया कि सोमवती अमावस्या के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर परिसर के दक्षिण स्थित देव वृक्ष पीपल की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधा और परिवार की सुख-शांति एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गर्भगृह में दर्शन व्यवस्था सुचारु रखने के लिए महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं, शोहदों और उचक्कों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। मेला क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पांडेय द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी तथा हलवा-पूड़ी वितरण की व्यवस्था की गई, जिसकी भक्तों ने सराहना की।

सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

बस्ती - पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

बस्ती (​भानपुर) - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

फरीदाबाद: 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित भीकम कॉलोनी में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका काजल अपने...
हरियाणा 
फरीदाबाद: 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

जबलपुर : पुल के नीचे गिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार , 9 घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर ग्राम बरगी के समीप सोमवार दोपहर...
जबलपुर : पुल के नीचे गिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार , 9 घायल

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आवाहन

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान जनपद प्रतापगढ़ में आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम...
योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आवाहन

उत्तर प्रदेश

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

बस्ती - पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

बस्ती (​भानपुर) - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

बस्ती - योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की उपस्थिति...
उत्तर प्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

ड्रोन से छिड़काव कर किया पेड़ी और पौधों को रोग एवं कीट से बचाव

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अपने क्षेत्र में गन्ना फसल को लेकर अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं केंद्र एवं...
उत्तर प्रदेश 
ड्रोन से छिड़काव कर किया पेड़ी और पौधों को रोग एवं कीट से बचाव