डीएम की अध्यक्षता में बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का किया गया आयोजन।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।   जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में विगत दिवस देर सायं बघौली विकास खंड के ग्राम पंचायत बड़हरा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। *"गांव की समस्या, गांव में समाधान"* के सिद्धांत पर विभिन्न अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं को गांव में लागू किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आयोजित रात्रि चौपाल में विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राम वासियों को बताया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया। 
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा चौपाल में विकास, राजस्व एवं पुलिस संबंधित मामलों की समीक्षा और चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों को चौपाल में प्रस्तुत समस्याओं के ससमय निस्तारण करने हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत की समस्याओं को ग्राम पंचायत के स्तर पर ही नियुक्त कर्मचारियों में समन्वय बनाकर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। फिर भी यदि शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पता है तो जिला स्तर, तहसील स्तर और ब्लॉक स्तर पर 10 बजे से 12 बजे तक की जनसुनवाई में समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। 
चौपाल का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा जन समस्याओं का निस्तारण किया जाना है।
चौपाल में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को तत्काल विद्युत तार शिफ्ट करवारकर समस्या का स्थाई समाधान करने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा गांव में बहू बेटी सम्मेलन आयोजित किए जाने, कम्युनिटी पुलिसिंग आदि के बारे में विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम पिन अथवा ओटीपी न बताएं। उन्होंने कहा कि किसी के साथ यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी हो ही जाती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
रात्रि चौपाल में उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश, ग्राम प्रधान विजय कुमार गिरि सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने के आरोप में वांछित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने के आरोप में वांछित गिरफ्तार

रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत ये खबर भी पढ़े : रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

— सभी मरीजों को पोषण पोटली दिलाना करें सुनिश्चित
उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल

लखनऊ। बच्चों में टीबी की शीघ्र पहचान,गुणवत्तापूर्ण जांच और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर...
उत्तर प्रदेश 
आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल

आईपीएस अधिकारी के पिता से जमीन खरीद फरोख्त का झांसा देकर 2.27 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईपीएस अधिकारी के पिता से जमीन खरीद फरोख्त का झांसा देकर 2.27 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज

छावनी में “ यौगिक जीवन शैली ” पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

लखनऊ। छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
छावनी में “ यौगिक जीवन शैली ” पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

चंदर नगर चिकित्सालय में रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन

लखनऊ। चंदर नगर आलमबाग स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह के नेतृत्व में विश्व...