तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौत
लखनऊ। शनिवार बंथरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बुजुर्ग महिला की इस हादसे में मौत हो गई। महिला की पहचान 65 वर्षीय शिवनाथा के रुप में हुई है।
डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना शनिवार शाम करीब 3:45 बजे कानपुर रोड पर रमाडा होटल के सामने जुनाबगंज चौराहा पार करते समय हुई। शिवनाथा अपने बेटे राजेश के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। वे बंथरा के जुनाबगंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती अपनी नातिन को देखकर आ रही थीं।
बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवनाथा बाइक से नीचे गिर गईं और डंपर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। चालक मौके से फरार हो गया। मृतका शिवनाथा उन्नाव जिले के असोहा थाना अंतर्गत शाहाबाद ग्रांट, बड़ा लाल खेड़ा की निवासी थीं। उनके पति का निधन करीब 15 वर्ष पहले हो चुका था। उनके परिवार में तीन बेटे राजेश, बुधकरन और रामकरन हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
