विधायकी का टिकट देने के लिए भीम आर्मी चीफ ले रहे इंटरव्यू
लखनऊ। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद अपनी पार्टी से विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लिए इंटरव्यू ले रहे हैं। 13 से 18 जून तक 6 दिन लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में अपने सामने बैठाकर उम्मीदवारों से सवाल पूछेंगे। शनिवार को पहले दिन सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल से विधायकी उम्मीदवार लखनऊ पहुंचे।
इस दौरान भीम आर्मी चीफ पार्टी को कैसे आगे बढ़ाना है, इस पर चर्चा की। उन्होंने हमारे क्षेत्र में वोटर्स की कुल संख्या और जातिगत समीकरण पर भी सवाल किए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने बताया कि चंद्रशेखर विधानसभा टिकट के दावेदारों का सीधे साक्षात्कार लेंगे। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के मंडलीय अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे, ताकि उम्मीदवारों की संगठनात्मक पकड़ और जनाधार का आकलन किया जा सके।
इंटरव्यू के लिए सभी मंडलों का चरणबद्ध टाइमटेबल जारी किया है। 13 जून को सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के दावेदारों का इंटरव्यू लिया जा रहा है। 14 जून को बरेली, आगरा और अलीगढ़ मंडल के संभावित उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। वहीं, 15 जून को लखनऊ, अयोध्या और देवीपाटन मंडल के टिकट दावेदारों को बुलाया गया है।
ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
