प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद की प्रभारी मंत्री  विजयलक्ष्मी गौतम  द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के क्रम में जनपद भ्रमण के दौरान नाथनगर विकासखंड अंतर्गत निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत निर्मित अग्निशमन केंद्र सिरसी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर  विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

 मंत्री  द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं अग्निशमन केंद्र सिरसी के परिसर में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।
 मंत्री  द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित समयावधि में बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।
निरीक्षण के क्रम में  मंत्री  द्वारा विकासखंड हैंसर बाजार अंतर्गत नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र सिरसी का निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त अग्निशमन केंद्र का निर्माण आवास विकास परिषद द्वारा कराया गया है।
 प्रभारी मंत्री द्वारा बसवारी गांव के बाबा बैजूनाथ का दर्शन कर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक ये खबर भी पढ़े : लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां ये खबर भी पढ़े : भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल

लखनऊ। बच्चों में टीबी की शीघ्र पहचान,गुणवत्तापूर्ण जांच और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर निरंतर...
उत्तर प्रदेश 
आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल

आईपीएस अधिकारी के पिता से जमीन खरीद फरोख्त का झांसा देकर 2.27 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईपीएस अधिकारी के पिता से जमीन खरीद फरोख्त का झांसा देकर 2.27 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज

छावनी में “ यौगिक जीवन शैली ” पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

लखनऊ। छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
छावनी में “ यौगिक जीवन शैली ” पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन

चंदर नगर चिकित्सालय में रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन

लखनऊ। चंदर नगर आलमबाग स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह के नेतृत्व में विश्व...
उत्तर प्रदेश 
चंदर नगर चिकित्सालय में रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन

आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति नें लगाई सीएम योगी से गुहार

लखनऊ। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को...