सोकपिट बिना बने छतों पर केवल पेंटिंग बनाकर किया दर्जनों सोकपिटों का हुआ भुगतान
शहनूर अली
निघासन-खीरी,13 जून(तरुणमित्र)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतापुर में विकास कायों में अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त अभिलेखों के आधार पर ग्रामीणों ने दावा किया है कि पंचायत में ऐसे सोकपिटों का भुगतान कर दिया गया, जिनका निर्माण धरातल पर नहीं हुआ है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर सोकपिट निर्माण के नाम पर सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया, जबकि मौके पर कोई निर्माण कार्य दिखाई नहीं देता,आरोप है कि सोकपिट संख्या-122 के नाम पर दौलतराम पुत्र हेमराज, निवासी दौलतापुर के यहां केवल मकान की छत पर योजना संबंधी विवरण लिखकर कार्य पूर्ण दर्शा दिया गया और भुगतान भी कर दिया गया। जिसका संबंधित फोटो भी सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है और ग्रामीणों ने साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए हैं,सोकपिट बिना बने ही छतों पर केवल पेंटिंग बनकर हुआ दर्जनों सोकपिटों का भुगतान हो गया।
अब ग्रामीणों ने दौलतापुर ग्राम पंचायत में सचिव से मांगी गईं जन सूचनाएं, विकास कार्यों का मांगा हिसाब
ग्रामीणों ने वर्तमान सचिव के कार्यकाल में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों ने सूचना का अधिकार के तहत मांगी है,ग्रामीणों द्वारा ह्यूम पाइप खरीद, सोकपिट निर्माण, स्वच्छता मद में प्राप्त एवं व्यय की गई धनराशि तथा हैंडपंप रिबोर एवं मरम्मत कार्यों पर खर्च की गई रकम का कार्यस्थलवार विस्तृत ब्यौरा मांगा गया है।
इससे पहले ग्राम रोजगार सेवक ने मजदूरों को मजदूरी न देकर भुगतान बाहरी खाते ओर अन्य फर्मों पर लगाने का आरोप लगाया था।
ये खबर भी पढ़े : अमेठी में यूपी 112 कर्मियों ने फांसी लगा रहे व्यक्ति की बचाई जान, महानिदेशक ने किया सम्मानितइससे पहले ग्राम रोजगार सेवक ने जिलाधिकारी को दिया था शिकायती पत्र जिसमें कोरियाना गांव के प्यारे लाल के खेत के पास पुलिया निर्माण ओर प्राथमिक विद्यालय सुर्जीपुरवा बचैला फार्म में खेल मैदान निर्माण कार्य कराया गया था जिसमें मजदूरों का करीब एक लाख पच्चासी हजार मजदूरी अब तक नहीं दी गयी ओर सचिव
पर व्हाट्सएप काल पर अभद्र व्यवहार का ग्राम रोजगार सेवक जसवंत कुमार ने आरोप लगाया था इसके अलावा रोजगार सेवक ने कहा भुगतान बाहरी व्यक्तियों और फर्मों के खातों में किया गया। मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी निघासन से करने पर उन्हें धमकियां दी गई। पीड़ित ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत में जब खण्ड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि कल जानकारी करते हैं अगर ऐसा हुआ है तो कार्यवाही की जायेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
