ज्येष्ठ अधिकमास के सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य

—गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, पितरों की आत्मा की शांति के लिए किया श्राद्ध

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। ज्येष्ठ अधिकमास के सोमवती अमावस्या पर सोमवार को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और घाटों पर दानपुण्य किया। गंगा स्नान के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने गंगातट पर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधि विधान से श्राद्ध और तर्पण भी किया। लगभग 30 वर्षों बाद सोमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग में लोगों ने पात्र में जल लेकर काले तिल, थोड़ा सा दूध, कुशा और फूल मिला कर पूर्वजों का ध्यान कर उन्हें जलांजलि दी और घर परिवार में सुख शांति के लिए पूर्वजों से प्रार्थना की।

इसके पहले मलमास के सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु भोर से ही गंगा तट पर पहुंचने लगे। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेधघाट, प्राचीन शीतलाघाट, अहिल्याबाईघाट, पंचगंगाघाट, गायघाट, भैसासुरघाट, अस्सी व भदैनी के अलावा सामनेघाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। अहिल्याबाई घाट के कर्मकांडी संतोष तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। यह दिन पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। सोमवती अमावस्या के शुभ मुहूर्त और पितरों को प्रसन्न करने के लिए लोगों ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दानपुण्य कर हजारों लोगों ने अपने पितरों का तर्पण भी किया। उन्होंने बताया कि इस बार 30 वर्षों बाद सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बना। इसमें गंगास्नान, महादेव का जलाभिषेक, और पितरों के लिए तर्पण का विशेष फल मिलता है। मलमास में धार्मिक कार्यों का महत्व बढ़ जाता है। संतोष तिवारी के अनुसार अधिकमास स्वयं भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है।

गोसाईंगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : गोसाईंगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

बस्ती - पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

बस्ती (​भानपुर) - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

फरीदाबाद: 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित भीकम कॉलोनी में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका काजल अपने...
हरियाणा 
फरीदाबाद: 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

जबलपुर : पुल के नीचे गिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार , 9 घायल

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर ग्राम बरगी के समीप सोमवार दोपहर...
जबलपुर : पुल के नीचे गिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार , 9 घायल

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आवाहन

प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान जनपद प्रतापगढ़ में आज योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम...
योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आवाहन

उत्तर प्रदेश

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

बस्ती - पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती...
उत्तर प्रदेश 
2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

बस्ती (​भानपुर) - केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों का संदेश लेकर लाभार्थियों के घर पहुंचे भाजपा नेता

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

बस्ती - योग दिवस के दृष्टिगत पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन की उपस्थिति...
उत्तर प्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

ड्रोन से छिड़काव कर किया पेड़ी और पौधों को रोग एवं कीट से बचाव

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली अपने क्षेत्र में गन्ना फसल को लेकर अनेक प्रकार की लाभकारी योजनाएं केंद्र एवं...
उत्तर प्रदेश 
ड्रोन से छिड़काव कर किया पेड़ी और पौधों को रोग एवं कीट से बचाव