भानुप्रतापपुर के माईंस प्रभावित 8 पंचायतों की हुई बैठक, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकास खंड के गोदावरी माईंस कच्चे से प्रभावित 8 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों की बैठक ग्राम पंचायत भवन कच्चे में आज रविवार काे आयोजित की गई।

बैठक में खदान के खिलाफ किए जा रहे कथित दुष्प्रचार पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित सरपंचों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कहा कि कुछ लोग स्वार्थवश समाचार माध्यमों में माईंस के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के श्रमिकों और उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दुर्ग-बेमेतरा दौरा, जनसमस्या शिविर और विकास कार्यों का लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दुर्ग-बेमेतरा दौरा, जनसमस्या शिविर और विकास कार्यों का लोकार्पण

उन्होंने कहा कि गोदावरी खदान से बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है, इसलिए गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में दुष्प्रचार पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग का कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंने का निर्णय लिया गया है।

कौशिल्या देवांगन सुशासन तिहार के अंतिम दिन पहुंचीं आदर्श स्कूल शिविर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ये खबर भी पढ़े : कौशिल्या देवांगन सुशासन तिहार के अंतिम दिन पहुंचीं आदर्श स्कूल शिविर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो माईंस प्रभावित पंचायतों द्वारा चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

सरपंच संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों में तीन प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग ये खबर भी पढ़े : सरपंच संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों में तीन प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग

बैठक में सरपंच कांति हिड़को (कच्चे), सीताबाई गावड़े (पर्रेकोड़ो), संतोष पद्दा (साल्हे), हिरेसिंह दर्रो (भीरावही), नमिता नेताम (ईरागांव), धनसिंह ध्रुव (झिटकाटोला), पंकज हिड़को (मरकाटोला), लोमन तोपेन्द (पुसावड़), मजदूर संघ अध्यक्ष संतोष भूआर्य, ऑपरेटर-ड्राइवर संघ अध्यक्ष मनीष कावड़े, क्रेशर संघ प्रतिनिधि हरीश महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ में मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

लखनऊ। आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस प्रशासन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विश्व रक्तदाता दिवस पर लक्ष्मी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

फिरोजाबाद। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नगला बरी चौराहा स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का...
उत्तर प्रदेश 