सरपंच संघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों में तीन प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बीजापुर। जिला मुख्यालय में सरपंचों की आयोजित बैठक में आज रविवार काे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

सांसद कश्यप ने विशेष रूप से बिरसा मुंडा योजना के बारे में जानकारी देते हुए इसके तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता और प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से आदिवासी समुदाय के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक के दौरान सरपंच संघ ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक पंचायत में तीन प्रमुख कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़: विदेशी निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दो महिलाएं गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: विदेशी निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, दो महिलाएं गिरफ्तार

ज्ञापन में ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जिला राम, भाजपा के वरिष्ठ नेता जी. वेंकट,भाजपा जिला अध्यक्ष घासी राम,संदीप तेलाम, संघ जिला अध्यक्ष,सुरेश यालम, सरपंच संघ के अध्यक्ष, नीता शाह, सरिता गोटा सरपंच गोटाई गुडा, कुरसम काँतैया, अनसुरिया तलाण्डी, चलपत उद्दे सहित बड़ी संख्या में सरपंच और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।'

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र