कौशिल्या देवांगन सुशासन तिहार के अंतिम दिन पहुंचीं आदर्श स्कूल शिविर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

धमतरी । सुशासन तिहार के अंतिम दिवस पर नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन ने मोटर स्टैंड वार्ड स्थित आदर्श स्कूल में आयोजित समाधान शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा शिविर में मौजूद अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभापति ने कहा कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर वहां उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें दर्ज कराईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य युगल (पिंटू) यादव, पार्षद मेघराज ठाकुर, राकेश चंदवानी, मदन नेवारे सहित नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने भी नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित यह समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

राजधानी में पिकलबॉल चैंपियनशिप एक व दो अगस्त को

लखनऊ। राजधानी में तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने और उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी में पिकलबॉल चैंपियनशिप एक व दो अगस्त को

मुंशी प्रेमचंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के शुभ अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
मुंशी प्रेमचंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

प्रतापगढ़। पवित्र श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक तथा प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में अधिकारियों  के साथ की बैठक

हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पी0वी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ

संत कबीर नगर, ।*  जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार के आदेशानुसार जनपद संत कबीर नगर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पी0वी0 गर्ल्स इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ

राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट की हुई बैठक  

लखनऊ। स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के अध्यक्ष डॉ.कमल पंत से राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर...