कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय
लखनऊ। सावन माह में कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों को साफ सुथरा थाना नाश्ता उपलब्ध हो सके इसके लिए जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर गठित खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय हो गयी है। इसे लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित होटल रेस्टोरेंट ढाबा स्वीट शॉप मीट शॉप एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत सुल्तानपुर रोड, मोहनलालगंज, चिनहट, बी०बी०डी०, अनौरा कला, मटियारी एवं भिठौली, टेढ़ी पुलिया क्षेत्रों में 70 से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 59 खाद्य पदार्थों की मौके पर गुणवत्ता जांच की गई और खाद्य पदार्थों के नमूने भी संग्रहित कर प्रयोगशाला को भेजे गये। कांवड़ मार्ग को मांस, मछली एवं अंडा मुक्त रखने के शासन के निदेर्शों के अनुपालन में खुले में नॉनवेज एवं अंडों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए बिक्री तत्काल बंद कराई गई।
अनौरा कला स्थित मटन जंक्शन को बंद कराया गया। इस दौरान पाई गई एक्सपायर्ड काली मिर्च पाउडर, अखाद्य गुलाबरी एवं सेंट को मौके पर नष्ट कराया गया। चिनहट स्थित इमरान जूस कॉर्नर में अनार के दानों में कृत्रिम रंग की मिलावट तथा मैंगो पल्प में एसेंस एवं सड़ी-गली स्थिति पाए जाने पर लगभग 10 किग्रा रंगयुक्त् अनार दाना एवं 30 किग्रा दूषित मैंगो पल्प तथा कृत्रिम रंग एवं सैकरिन को भी मौके पर नष्ट कराया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
