राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश 

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - आयुक्त

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

गोण्डा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत देवीपाटन मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को मंडलायुक्त  की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बहराइच, बलरामपुर, गोण्डा एवं श्रावस्ती के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) सहित मंडल एवं जनपद स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता - सीडीओ  ये खबर भी पढ़े : श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता - सीडीओ

समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त अभियान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आभा (ABHA) आईडी निर्माण तथा एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

मंडलायुक्त ने सभी जनपदों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी तेजी से बनवाने तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज एवं उनके तीमारदारों को सभी आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में मंडल एवं जनपदवार मातृ मृत्यु दर, नवजात एवं शिशु मृत्यु दर की वर्तमान स्थिति की भी गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही व्यापक आपात प्रसूति सेवाओं (Comprehensive Emergency Obstetric Care), संस्थागत प्रसव, एफ.आर.यू. (First Referral Unit), एस.एन.सी.यू. (Special Newborn Care Unit), ब्लड बैंक एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट की कार्यक्षमता एवं उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि जिन जनपदों में एफ.आर.यू. एवं एस.एन.सी.यू. की सेवाएं पूर्ण रूप से संचालित नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल क्रियाशील किया जाए। साथ ही एचपीवी वैक्सीनेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र बालिकाओं का अधिकाधिक टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम, परिवार नियोजन, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक स्वास्थ्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित निगरानी के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति की जाए। बैठक में चारों जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली गति

लखनऊ। स्टेप परियोजना के विस्तार से जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग, अन्य...