बिना अनुमति बैटरी स्क्रैप परिवहन पर कार्रवाई, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा ट्रक

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोरबा। कोरबा जिले में बैटरी स्क्रैप के कथित अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने बीती देर रात एक मालवाहक ट्रक को पकड़ा है।

ट्रक में बड़ी मात्रा में बैटरी स्क्रैप लोड मिला, जिसके परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। कार्रवाई के बाद वाहन को आज रव‍िवार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, डीडीएम स्कूल मार्ग स्थित हरिमंगलम के पास क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी प्रसन्ना के निर्देश पर टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान राजस्थान पंजीयन क्रमांक आरजे 06 जीडी 8524 की एक ट्रक में बड़ी मात्रा में बैटरी स्क्रैप लोड पाया गया।

दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद ये खबर भी पढ़े : दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

जांच के दौरान वाहन चालक से बैटरी स्क्रैप के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगे गए, लेकिन वह छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल से जारी कोई अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।

बताया जा रहा है कि चालक के पास राजस्थान पर्यावरण विभाग से संबंधित कुछ दस्तावेज मौजूद थे, लेकिन छत्तीसगढ़ में बैटरी स्क्रैप के परिवहन के लिए आवश्यक अनुमति उपलब्ध नहीं थी। पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, खतरनाक अपशिष्ट की श्रेणी में आने वाले बैटरी स्क्रैप के परिवहन के लिए संबंधित राज्यों की वैधानिक अनुमति आवश्यक होती है।

क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति बैटरी स्क्रैप का परिवहन नियमों के विरुद्ध है। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।

विशेषज्ञों के अनुसार बैटरियों में मौजूद लेड (सीसा) और एसिड पर्यावरण तथा जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। इसी कारण इनके संग्रहण, परिवहन और रिसाइक्लिंग के लिए पर्यावरणीय नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है। नियमों के तहत ऐसे स्क्रैप का परिवहन बंद वाहनों में और निर्धारित अनुमति के साथ ही किया जा सकता है।

मामले की सूचना मिलने पर सीएसईबी पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि वाहन को डीडीएम रोड स्थित हरिमंगलम क्षेत्र में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

हालांकि, इस संबंध में पर्यावरण विभाग और पुलिस की ओर से अंतिम वैधानिक कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए बुमराह, आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका

नई दिल्ली। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट...
खेल 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए बुमराह, आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की फीकी पड़ी चमक, सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में हुए...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की फीकी पड़ी चमक, सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।...
पश्चिम बंगाल 
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज