जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

राजेश मिश्रा

रमियाबेहड़-खीरी,14 जून(तरूणमित्र)। रविवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रमियाबेहड़ ब्लॉक सभागार में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निघासन विधायक पटेल शशांक वर्मा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी श्रद्धा गुप्ता ने किया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

गोसाईंगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : गोसाईंगंज में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

कार्यक्रम में बताया गया कि यह जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला 14 जून से 16 जून तक तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा। मेले में आमजन विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा पात्रता के अनुसार अपना पंजीकरण भी करा सकते हैं।

शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 35वाँ जन्मदिवस : शैली शर्मा* ये खबर भी पढ़े : शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 35वाँ जन्मदिवस : शैली शर्मा*

मेले में ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि, पंचायती राज, एनआरएलएम, पशुपालन, गन्ना, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, वीबीजी रामजी तथा राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी कर रहे हैं।

जन कल्याण शिविर का आयोजन, अजय मिश्र टेनी ने आवास लाभार्थियों को सौंपी चाभियां ये खबर भी पढ़े : जन कल्याण शिविर का आयोजन, अजय मिश्र टेनी ने आवास लाभार्थियों को सौंपी चाभियां

अधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की आय में वृद्धि होगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता,एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार,एडीओ एसटी दर्शन लाल,एडीओ कृषि आशीष पाल, एडीओ समाज कल्याण विजय कुमार गुप्ता, जेई आरएस हिमांशु वर्मा, जेई एमआई अमरदीप कसाना, ग्राम विकास अधिकारी उपदेश वर्मा, राम निवास मौर्य, अजय राना, हुरेश राना, विनीत बरनवाल, दिलीप गुप्ता, तौसीफ अंसारी, अभिषेक वर्मा, अबरार अहमद, अमित गौतम, स्वाती लोधी, आदि मौजूद रहे रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मारवाड़ी युवा मंच,भव्य रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रहित

गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा होटल रॉयल रेजीडेंसी के रीत हॉल में...
मारवाड़ी युवा मंच,भव्य रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रहित

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 57 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

लखनऊ । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 57 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ की 100 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अवैध अतिक्रमणों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
राजस्थान 
जेडीए की बड़ी कार्रवाई, 300 करोड़ की 100 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

लखनऊ में मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

लखनऊ। आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस प्रशासन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 57 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

लखनऊ । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 57 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

लखनऊ में मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

लखनऊ। आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस प्रशासन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ में मोहर्रम को लेकर पीस मीटिंग, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विश्व रक्तदाता दिवस पर लक्ष्मी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

फिरोजाबाद। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नगला बरी चौराहा स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का...
उत्तर प्रदेश 
विश्व रक्तदाता दिवस पर लक्ष्मी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन