मारवाड़ी युवा मंच,भव्य रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रहित
गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा होटल रॉयल रेजीडेंसी के रीत हॉल में एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 75 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
शिविर में मुख्य रूप से मंच के अध्यक्ष दुर्गेश बजाज, आकाश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अभिषेक पोद्दार, रजत लाठ, अंकित पोद्दार, आलोक अग्रवाल, अनूप जालान, कार्यक्रम उपाध्यक्ष पीयूष तुलस्यान, एवं कार्यक्रम संयोजक रोहित अग्रवाल, माधव जालान व निलेश अग्रवाल ने मोर्चा संभाला। वहीं राघव बंसल, आकाश गोयल, प्रतीक अग्रवाल, मनीष मित्तल, अंकित लाठ, उमंग केड़िया और मयंक केड़िया सहित कई युवाओं ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया।
रक्तदान के साथ ही यहाँ डॉ. गौरव केड़िया (केड़िया क्लिनिक) एवं लाइफ पाथ केयर के सौजन्य से उपस्थित लोगों की लगभग ₹3000 मूल्य की स्वास्थ्य जांचें (CBC, LFT, KFT, ECG, HbA1c, TSH, लिपिड प्रोफाइल आदि) बिल्कुल मुफ्त की गईं।
गोरखनाथ चिकित्सालय के डॉ. अवधेश अग्रवाल एवं डॉ. अमित** की चिकित्सकीय टीम की देखरेख में पूरा आयोजन सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हुआ। मंच के पदाधिकारियों ने रक्तदान को 'महादान' बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। यह जानकारी मंच के जनसंपर्क अधिकारी मनीष मित्तल द्वारा साझा की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
