मुख्यमंत्री मोहन यादव आज साइबर सुरक्षा कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ , विशेषज्ञ होंगे शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जा रही ‘‘राज्य डेटा के लिए साइबर सुरक्षा फ्रेमवर्क को सुदृढ़ बनाने’’ विषय पर विभागीय परामर्श कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड और मध्य प्रदेश कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (एमपी-सीईआरटी) के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य राज्य शासन के विभिन्न विभागों में साइबर सुरक्षा से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, उभरते साइबर खतरों, डेटा संरक्षण की आवश्यकताओं और डिजिटल शासन प्रणालियों की सुरक्षा पर व्यापक विचार-विमर्श करना है।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ), तकनीकी विशेषज्ञ, नीति निर्माता, कानून एवं साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सिंगरौली कोल माइंस में मशीन पलटने से ऑपरेटर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : सिंगरौली कोल माइंस में मशीन पलटने से ऑपरेटर की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

इस अवसर पर राज्य में साइबर सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने, सुरक्षित डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने और विभागीय स्तर पर साइबर सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, कार्यशाला में मध्य प्रदेश कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (एमपी-सीईआरटी) की भूमिका, राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा प्रबंधन रणनीति तथा विभागों के लिए उपलब्ध सुरक्षा सहायता तंत्र पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ ये खबर भी पढ़े :  सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

साथ ही डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) अधिनियम, डेटा गोपनीयता, डेटा प्रबंधन एवं अनुपालन संबंधी विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में डिजिटल अवसंरचना एवं नेटवर्क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, ई-गवर्नेंस प्रणालियों की सुरक्षा, एंडपॉइंट सुरक्षा तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित डिजिटल परिवर्तन में सुरक्षा उपायों जैसे विषयों पर तकनीकी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विशेषज्ञ विभागों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं, व्यावहारिक अनुभवों एवं भविष्य की रणनीतियों को साझा करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों एवं सीआईएसओ को विषयगत समूहों में विभाजित कर जोखिम मूल्यांकन, डेटा सुरक्षा, डीपीडीपी अनुपालन, लेगेसी सिस्टम आधुनिकीकरण और एमपी-सीईआरटी की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। समूहों की अनुशंसाओं के आधार पर राज्य की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला साइबर सुरक्षा संस्कृति को सशक्त बनाने, डेटा संरक्षण को बढ़ावा देने एवं सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह डिजिटल प्रशासन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज इंदौर में महिला बाल विकास योजनाओं की करेंगी समीक्षा ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज इंदौर में महिला बाल विकास योजनाओं की करेंगी समीक्षा

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, मंदारमणि और ताजपुर का होगा व्यापक विकास

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के दीघा को आने वाले दिनों में विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके...
पश्चिम बंगाल 
दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, मंदारमणि और ताजपुर का होगा व्यापक विकास

श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गबन का मामला अब नए सवालों को जन्म दे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

अमेरिका-ईरान शांति समझौते की ओर बढ़े कदम, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की उम्मीद, भारत को मिल सकती है राहत

वॉशिंगटन/तेहरान/दोहा। अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी संघर्ष के 107 दिन पूरे होने के बीच शांति...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान शांति समझौते की ओर बढ़े कदम, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की उम्मीद, भारत को मिल सकती है राहत

इंस्टाग्राम पर रईस बनकर मजदूर ने फंसाई छात्रा, मुरैना से सकुशल बरामद 

शहडोल: सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे छिपे डिजिटल धोखे का एक सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल...
मध्य प्रदेश 
इंस्टाग्राम पर रईस बनकर मजदूर ने फंसाई छात्रा, मुरैना से सकुशल बरामद 

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: छह माह के बच्चे की मां ने रास्ते में तोड़ा दम

सुपौल। जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-8 में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों...
बिहार 
विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: छह माह के बच्चे की मां ने रास्ते में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश

श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गबन का मामला अब नए सवालों को जन्म दे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने 14 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

अंबेडकर नगर ।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ

अंबेडकर नगर।केंद्र सरकार के सेवा सुशासन विश्वास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री...
उत्तर प्रदेश 
केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ