विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: छह माह के बच्चे की मां ने रास्ते में तोड़ा दम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-8 में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान मो. नौशाद की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह छह माह के एक मासूम बच्चे की मां थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रियंका ने करीब तीन वर्ष पहले गांव के ही शादीशुदा युवक मो. नौशाद से प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पहले किसी पारिवारिक विवाद के बाद उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी।

परिजनों के मुताबिक शनिवार से उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। गंभीर स्थिति में उसे अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान टीबी (क्षय रोग) की आशंका जताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रविवार को परिजन उसे इलाज के लिए बाहर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जदिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकिशोर मंडल ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

 खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी ये खबर भी पढ़े :  खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सुपौल: 55 पंचायतों में लगेगा सोलर प्लांट, 7154 गरीब परिवारों को मिलेगी सौर ऊर्जा

सुपौल। जिले में गरीब परिवारों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हो...
बिहार 
सुपौल: 55 पंचायतों में लगेगा सोलर प्लांट, 7154 गरीब परिवारों को मिलेगी सौर ऊर्जा

खड़गपुर: भ्रष्टाचार आरोपों पर तृणमूल नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन, घरों पर फेंके सड़े अंडे

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सामेश्वरपुर इलाके में रविवार शाम को स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर: भ्रष्टाचार आरोपों पर तृणमूल नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन, घरों पर फेंके सड़े अंडे

आपसी विवाद में पोतों ने दादी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, इलाके में मचा हड़कंप

खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के बांगुरकुलम झोराटोली में दो पोतों ने 69 वर्षीय वृद्धा (दादी) पुटकी देवी की हत्या कर...
झारखंड 
आपसी विवाद में पोतों ने दादी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, इलाके में मचा हड़कंप

दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, मंदारमणि और ताजपुर का होगा व्यापक विकास

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के दीघा को आने वाले दिनों में विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके...
पश्चिम बंगाल 
दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, मंदारमणि और ताजपुर का होगा व्यापक विकास

श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

अयोध्या। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गबन का मामला अब नए सवालों को जन्म दे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर से परहेज क्यों?

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने 14 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

अंबेडकर नगर ।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ

अंबेडकर नगर।केंद्र सरकार के सेवा सुशासन विश्वास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री...
उत्तर प्रदेश 
केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ