सुपौल: 55 पंचायतों में लगेगा सोलर प्लांट, 7154 गरीब परिवारों को मिलेगी सौर ऊर्जा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। जिले में गरीब परिवारों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सुपौल के 7,154 बीपीएल परिवारों के घरों की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इस योजना का शुभारंभ रविवार को किया गया, जिसके साथ जिले में चरणबद्ध तरीके से कार्य शुरू होने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

पटना स्थित विद्युत भवन से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान 1,512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर संयंत्र लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही ऊर्जा क्षेत्र की 1,278 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण भी हुआ।

सुपौल समाहरणालय के लहटन चौधरी सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, विद्युत विभाग के अभियंताओं और लाभार्थियों ने भाग लिया। योजना के पहले चरण में सुपौल के सभी 11 प्रखंडों की 55 पंचायतों का चयन किया गया है।

इन पंचायतों में जीविका दीदियों की मदद से लाभार्थियों का सर्वेक्षण और सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब चयनित परिवारों के घरों पर चरणबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

1.1 किलोवाट क्षमता वाला प्रत्येक सोलर संयंत्र प्रतिमाह लगभग 125 यूनिट तक बिजली उत्पादन करने में सक्षम होगा। इससे घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी होने के साथ बिजली बिल का बोझ भी कम होगा।

भागलपुर : बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक निःशुल्क नाव परिचालन को लेकर डीएम  की बैठक ये खबर भी पढ़े : भागलपुर : बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक निःशुल्क नाव परिचालन को लेकर डीएम  की बैठक

योजना के तहत सोलर पैनल की स्थापना का पूरा वित्तीय प्रबंधन केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से किया जाएगा, जबकि सुपौल में इसके क्रियान्वयन और 10 वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी मेसर्स ओसवाल पम्प्स लिमिटेड को सौंपी गई है।

किशनपुर प्रखंड की राजपुर पंचायत से इसकी शुरुआत की जा रही है, जिसके बाद अन्य चयनित पंचायतों में भी काम आगे बढ़ेगा। करीब 60 हजार रुपये की अनुमानित लागत वाले प्रत्येक संयंत्र पर केंद्र सरकार 33 हजार रुपये और राज्य सरकार 10 हजार रुपये का अनुदान देगी, जबकि शेष राशि एजेंसी द्वारा वहन की जाएगी।

खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,कल सुनवाई ये खबर भी पढ़े : खान ग्लोबल स्टडीज़ फायरिंग मामले में खान सर ने दायर की अग्रिम ज़मानत याचिका,कल सुनवाई

योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना, बिजली खर्च कम करना और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग समयबद्ध तरीके से इसके क्रियान्वयन की दिशा में काम कर रहे हैं।

खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गोलीकांड मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई ये खबर भी पढ़े : खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गोलीकांड मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना-चांदी कमजोर, कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई गिरावट के कारण...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना-चांदी कमजोर, कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की पुष्टि के बाद दुनिया के ज्यादातर शेयर बाजार की तरह...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : याेगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों को विश्वास दिलाया कि आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार...
राष्ट्रीय 
आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : याेगी आदित्यनाथ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान शुरू, इंडिगो फ्लाइट ने रचा इतिहास

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया गया। इस...
राष्ट्रीय 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान शुरू, इंडिगो फ्लाइट ने रचा इतिहास

फीफा विश्व कप 2026: यासिन अयारी के दो गोलों की बदौलत स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

मोंटेरे। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एफ मुकाबले में स्वीडन ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: यासिन अयारी के दो गोलों की बदौलत स्वीडन ने ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा

उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

शाहजहांपुर। ज़िला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत