केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अंबेडकर नगर।केंद्र सरकार के सेवा सुशासन विश्वास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को न्यू सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आज हम प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की उस यात्रा की बात कर रहे हैं, जिसने देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दी है। इन 12 वर्षों की सबसे बड़ी ताकत है, जनता का अटूट विश्वास और सरकार का सेवा भाव।
वर्ष 2014 में देश ने मोदी पर भरोसा किया, वर्ष 2019 में पहले से भी बड़ा बहुमत देकर उस पर मुहर लगाई, और फिर 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने उन्हें चुनकर साफ कर दिया है कि देश सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम देखता है। इसी जन-विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है।उन्होंने कहा कि 
लगातार तीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहला काम पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर करके किया। यह इस बात का सीधा सबूत है कि इस सरकार के लिए गरीब, किसान, युवा और महिलाएं ही सबसे पहले आते हैं।
मोदी सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया, बल्कि इसे एक जनआंदोलन बना दिया है। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना का 100% लाभकतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं।
प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि
साथियों, तकनीक और डिजिटल गवर्नेस की मदद से सीधे बैंक खातों में पैसा (DBT) भेजकर लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया। इससे न सिर्फ आम आदमी का काम आसान हुआ, बल्कि देश के ₹4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बच गए।
आज देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह मजबूत हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि यह नया भारत है, जो चुप नहीं बैठता बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है।
साथियों, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से देश आज नक्सलवाद से मुक्त हो रहा है और हमारा 'रेड कॉरिडोर' अब 'ग्रीन ग्रोथ जोन' में बदल चुका है। पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी अब कटमनी और
भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म हो रही है और वहां के लोगों को उनका हक मिल रहा है। संक्षेप में कहें, तो मोदी सरकार के विगत 12 वर्ष सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं हैं, बल्कि एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को सच करने का एक शानदार सफर है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि अगर गरीब कल्याण की बात करें तो सरकार ने जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाता खोले जिनमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते सिर्फ महिलाओं के हैं ।कोरोना जैसी महामारी के मुश्किल वक्त से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
इलाज के खर्चे से गरीब को बचाने के लिए आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने हैं जिससे मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है। 
गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं ।उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से आजादी दी गई है।गांव के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुंचाया जा चुका है ।वही स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। 
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल देव विधायक धर्मराज निषाद पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेत्री विद्यावती राजभर जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मछुआरों को नाव खरीदने पर मिलेगी 70% सब्सिडी

शिमला  :हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एक खास सब्सिडी स्कीम की शुरुआत...
कारोबार 
मछुआरों को नाव खरीदने पर मिलेगी 70% सब्सिडी

घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

  काजू मसाला :अगर हर बार पनीर या मिक्स वेज बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर काजू...
खाना पकाना 
घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

 टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

साई सुदर्शन: भारतीय टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है जहां उसे मेजबान के खिलाफ 15 अगस्त से दो मैचों...
खेल 
 टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

लकी पौधे: वास्तु शास्त्र में तीन ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप बिना किसी झंझट के...
खेती-बाड़ी 
धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

नई दिल्ली। USB चार्जिंग केबल का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और सभी का ध्यान केबल पर बने त्रिशूल जैसे...
टेक-मित्र 
चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी