बैतूल में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले होगी ट्रायल लैंडिंग व कारकेड रिहर्सल

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

बैतूल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। उनके प्रस्तावित बैतूल भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के तहत बुधवार, 17 जून को ट्रायल लैंडिंग एवं कारकेड रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा विशेष यातायात प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान कई मार्गों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया जाएगा तथा नगर सीमा में भारी एवं मध्यम वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध रहेगा।

यातायात पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि ट्रायल लैंडिंग प्रातः 10:50 बजे होगी। इसके बाद रिहर्सल कारकेड हेलीपैड मिलानपुर से सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होगा और 11:18 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचेगा। रिहर्सल के पश्चात कारकेड दोपहर 12:25 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 12:43 बजे पुनः हेलीपैड पहुंचेगा।

रिहर्सल के दौरान हेलीपैड मिलानपुर (राष्ट्रीय राजमार्ग-47) से भारत भारती, सोनाघाटी फॉरेस्ट बैरियर, चक्कर रोड, थाना कोतवाली चौक, गणेश मंदिर, कॉलेज चौक, पुलिस कंट्रोल रूम चौक, पुलिस पेट्रोल पंप होते हुए लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम तक के मार्ग को सुरक्षा कारणों से पूर्णतः खाली कराया जाएगा।

यातायात पुलिस ने बताया कि 17 जून को प्रातः 07 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक बैतूल नगर सीमा में भारी एवं मध्यम वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। महाविद्यालयीन परीक्षार्थियों एवं अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

थाना यातायात बैतूल ने आमजन से अपील की है कि रिहर्सल के दौरान प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचें। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने किया तैयारियों का निरीक्षण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में बैतूल में 18 जून को आयोजित होने वाले “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” कार्यक्रम की तैयारियों का मंगलवार को कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिनट टू मिनट कार्यक्रम, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि के आगमन, ग्रीन रूम, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित बैतूल भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। थाना यातायात बैतूल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने, आमजन की सुविधा तथा सुरक्षा मानकों के पालन के लिए विशेष मार्ग, पार्किंग स्थल एवं वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

डीजीपी ने राष्ट्रपति के  दौरे एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

भोपाल । मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक...
मध्य प्रदेश 
डीजीपी ने राष्ट्रपति के  दौरे एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले कृषक, किसान हितैषी निर्णयों के लिए माना का आभार

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार की शाम किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर किसान...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले कृषक, किसान हितैषी निर्णयों के लिए माना का आभार

कोलकाता की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह और उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह और उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

विधानसभा में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष से रचनात्मक सहयोग का आग्रह

कोलकाता । पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक शांतिपूर्ण और निर्विघ्न तरीके से संपन्न हुई। पूर्व निर्धारित...
पश्चिम बंगाल 
 विधानसभा में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष से रचनात्मक सहयोग का आग्रह

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

उत्तर प्रदेश

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

   बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्धारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर