कोलकाता की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह और उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही नगर पालिका के वाइस चेयरमैन वरुण नट्ट ने भी पद छोड़ दिया। मंगलवार को दोनों नेताओं ने नगर पालिका भवन पहुंचकर कार्यकारी अधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

दोनों प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद दमदम नगर पालिका का प्रशासनिक कामकाज फिलहाल लगभग निष्क्रिय हो गया है। हरिंदर सिंह लंबे समय से नगर पालिका की राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह तीन दशक से अधिक समय तक पार्षद रहे और करीब एक दशक से अधिक समय तक चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालते रहे।

इस घटनाक्रम के बाद दमदम नगर पालिका बोर्ड के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में चार जून के बाद बदले राजनीतिक हालात के बीच कई नगर पालिकाओं के चेयरमैन और पार्षद लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। अब इस सूची में दमदम नगर पालिका का नाम भी जुड़ गया है।

--

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मानसून सत्र की बुवाई को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

बस्ती (रुधौली) - बस्ती जिले के बजाज चीनी मिल रुधौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मझौवा लाल सिंह में...
उत्तर प्रदेश 
मानसून सत्र की बुवाई को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

नेपाल सीमा से घुसपैठ करने वाले दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

नियमित गश्त के दौरान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप पकड़े गये घुसपैठ  अररिया। नेपाल से बिना वैध पासपोर्ट और वीजा...
बिहार 
नेपाल सीमा से घुसपैठ करने वाले दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील

बदायूं। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर...
उत्तर प्रदेश 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील

लोकसभा में विनियोग (संख्या 3) विधेयक को ध्वनि मत से मंजूरी

लोकसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक स्थगित नई दिल्ली। लोकसभा ने मंगलवार को विपक्षी सदस्यों के लगातार...
राष्ट्रीय 
लोकसभा में विनियोग (संख्या 3) विधेयक को ध्वनि मत से मंजूरी

सदन बाधित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्षः योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, सदन में समाजवादी पार्टी और विपक्ष का आचरण अभद्रतापूर्ण, असंवैधानिक व शर्मनाक लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
उत्तर प्रदेश 
सदन बाधित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्षः योगी

उत्तर प्रदेश

मानसून सत्र की बुवाई को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

बस्ती (रुधौली) - बस्ती जिले के बजाज चीनी मिल रुधौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मझौवा लाल सिंह में...
उत्तर प्रदेश 
मानसून सत्र की बुवाई को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील

बदायूं। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर...
उत्तर प्रदेश 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील

सदन बाधित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्षः योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, सदन में समाजवादी पार्टी और विपक्ष का आचरण अभद्रतापूर्ण, असंवैधानिक व शर्मनाक लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
उत्तर प्रदेश 
सदन बाधित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्षः योगी

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

​बस्ती - भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को बस्ती जनपद में प्रथम आगमन हुआ।...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत