डीजीपी ने राष्ट्रपति के  दौरे एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की वीडियों कॉफ्रेंस आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित मध्य प्रदेश भ्रमण सहित अन्य वीआईपी एवं वीवीआईपी कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई

बैठक में डीजीपी ने सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि मोहर्रम, ताजिया जुलूसों, अन्य धार्मिक आयोजनों, राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण तथा वीआईपी कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा योजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

डीजीपी मकवाणा ने कहा कि आगामी त्योहारों एवं आयोजनों के दौरान परंपरागत रूप से संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस मार्गों, धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। शांति समितियों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों एवं आपत्तिजनक सामग्री पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए संभावित चुनौतियों का समय रहते आकलन कर आवश्यक निवारक कदम उठाए जाएं।

डीजीपी ने कहा कि उपलब्ध पुलिस बल, दंगा नियंत्रण उपकरणों, वाहनों, संचार संसाधनों, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा कर उन्हें पूर्णतः सक्रिय एवं तैयार रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं, वहां उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्थिति में महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों एवं पुलिस प्रतिष्ठानों की निगरानी व्यवस्था बाधित न होने पाए।

बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित मध्य प्रदेश भ्रमण को लेकर अधिकारियों को निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल, रूट सुरक्षा, एंटी-सबोटेज जांच, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं समन्वित सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता ए.साईं मनोहर, उप पुलिस महानिरीक्षक तरूण नायक, पीएसओ टू डीजीपी डॉ. विनीत कपूर, एसओ टू डीजीपी मलय जैन, पुलिस अधीक्षक एटीएस प्रणय नागवंशी, एवं एआईजी विनीता मालवीय उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

फिरोजाबाद, हैदराबाद में  23 जुलाई से 30 जुलाई  तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंचक सिलाट...
कांस्य पदक अर्जित करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने दी शुभकामनाएं

जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई...
छत्तीसगढ़ 
जीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

उत्तर प्रदेश

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के परिवार की तीन महिलाएं अब भी फरार

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली

आगरा। योगी सरकार राज्य में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर लगातार ऐतिहासिक कदम उठा...
उत्तर प्रदेश 
कचरामुक्त होगा यमुना का किनारा, सघन पौधरोपण से बढ़ेगी शहर की हरियाली