ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह की 30 जून तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपित पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

दोनों को न्यायिक हिरासत की अवधि मंगलवार को समाप्त होने के बाद केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भोपाल की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया और न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने की मांग की। इसके बाद अदालत ने सीबीआई का आवेदन स्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।

ट्विशा शर्मा पक्ष के अधिवक्ता शुभांग दीक्षित ने बताया कि गिरिबाला सिंह और समर्थ को पिछली सुनवाई के दौरान 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भोपाल के केन्द्रीय जेल भेज दिया गया था। सीबीआई ने मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया।

सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने अदालत को बताया कि जेल में उन्हें जो हिंदी और अंग्रेजी अखबार उपलब्ध कराए जा रहे हैं, उनमें उनके केस से जुड़ी खबरें काटकर अलग कर दी जाती हैं।

उन्हें पूरा अखबार पढ़ने को दिया जाए। साथ ही वकीलों से मुलाकात के लिए निर्धारित 20 मिनट की समय-सीमा समाप्त की जाए। मामले की प्रकृति को देखते हुए कानूनी सलाह के लिए अधिक समय की आवश्यकता है।

गिरिबाला ने अदालत में यह भी मांग रखी कि उन्हें बेटे समर्थ सिंह के साथ एक ही समय पर अपने वकीलों से मिलने की अनुमति दी जाए। इससे कानूनी रणनीति पर बेहतर समन्वय बन सकेगा।

 ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप ये खबर भी पढ़े :  ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल, बस चालक पर नशे में होने का आरोप

गिरिबाला सिंह ने अदालत के सामने आपत्ति जताते हुए कहा कि ट्विशा के परिजन और रिश्तेदार मीडिया में लगातार बयान दे रहे हैं। इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर उन्हें सार्वजनिक बयान देने से बचने को कहा जाए।

जांच के दौरान ट्विशा की दवाइयां जब्त की गई थीं, लेकिन जब्ती पंचनामा (मेमो) की कॉपी गिरिबाला या समर्थ के वकीलों को नहीं दी गई। ये दिलवाई जाए। सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने सीबीआई द्वारा पेश किए गए न्यायिक हिरासत बढ़ाने संबंधी आवेदन की कॉपी भी मांगी।

अदालत के आदेश पर ये उनके वकीलों को दे दिए गए। अधिवक्ता दीक्षित ने कहा कि सीबीआई ने अदालत को बताया कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक एजेंसी को नहीं मिली है।

यह रिपोर्ट जांच से जुड़ा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बाद सीबीआई ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाने का अनुरोध किया। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए दोनों आरोपितों की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गोल्ड मार्केट में उछाल, चांदी कमजोर; कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
गोल्ड मार्केट में उछाल, चांदी कमजोर; कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

मप्र: भूस्खलन का बढ़ा खतरा, तेज बारिश से 40 गांवों का संपर्क प्रभावित

सोन नदी का पुल जलमग्न, पहाड़ी से लगातार खिसक रही मिट्टी, प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की दी सलाहसीधी।...
मध्य प्रदेश 
 मप्र: भूस्खलन का बढ़ा खतरा, तेज बारिश से 40 गांवों का संपर्क प्रभावित

आईआईटी दिल्ली दीक्षांत समारोह, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे परम प्रज्ञा का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के 57वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
आईआईटी दिल्ली दीक्षांत समारोह, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे परम प्रज्ञा का उद्घाटन

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, वाहन स्वामी की जलकर मौत

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (लखनऊ-सीतापुर हाईवे) पर गुरुवार देर रात चलती कार में अचानक आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, वाहन स्वामी की जलकर मौत

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, वाहन स्वामी की जलकर मौत

लखनऊ। राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (लखनऊ-सीतापुर हाईवे) पर गुरुवार देर रात चलती कार में अचानक आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, वाहन स्वामी की जलकर मौत

एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि एनएच-730 पर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रामनगर...
उत्तर प्रदेश 
एनएच-730 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत बबाईन के मजरा आहनेरान को मुख्य मार्ग...
उत्तर प्रदेश 
आहनेरान मार्ग बारिश में बहा, ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण

लखनऊ। ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के संरक्षण और संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नरेट लखनऊ ने गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण