शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

टीसीएस और टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में मजबूती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी।

हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला ये खबर भी पढ़े :  आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

इस लिवाली के बावजूद पहले एक घंटे के कारोबार में ये दोनों सूचकांक लाल निशान से रिकवर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल नहीं हो सके थे।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.42 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 438.68 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,516.08 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण यह सूचकांक फिसल कर 78,451.99 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स उछल कर 78,757.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल दोबारा कमजोर पड़ने लगी।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 333.57 अंक लुढ़क कर 78,621.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 97.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत टूट कर 24,538.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब निफ्टी उछल कर 24,630.40 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल कमजोर पड़ने लगी।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 38.45 अंक की गिरावट के साथ 24,597.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,804 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,551 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,253 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 16 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी, ओएनजीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.74 प्रतिशत से लेकर 1.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल के शेयर 3.74 प्रतिशत से लेकर 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 373.76 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,954.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 11.35 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली उछाल के साथ 24,636 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद मऊ में 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय युथ मैराथन दौड़...
उत्तर प्रदेश 
11 अगस्त को जनपद मऊ में आयोजित होगी युथ मैराथन दौड़

मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

सहायक निदेशक मत्स्य डाक्टर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर...
उत्तर प्रदेश 
मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग

लखनऊ। राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक डॉक्टर से सोने की चेन लूट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर से चेन स्नैचिंग

अबान अहमद की मौत का खुलासा, शरीर पर मिलीं 23 चोटें....

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) और...
उत्तर प्रदेश 
अबान अहमद की मौत का खुलासा, शरीर पर मिलीं 23 चोटें....

गोल्ड मार्केट में उछाल, चांदी कमजोर; कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 