जैग़म इमाम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बताई 'द नर्मदा स्टोरी' की खासियत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल । आगामी हिंदी फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' की टीम ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान फिल्म के निर्देशक जैग़म इमाम और अभिनेता शरद सिंह मौजूद रहे। मुलाकात में फिल्म की विषयवस्तु, इसके निर्माण और मध्य प्रदेश से इसके गहरे जुड़ाव पर चर्चा की गई। निर्देशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि फिल्म पूरी तरह मध्य प्रदेश में शूट की गई है और इसमें प्रदेश की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य तथा सामाजिक परिवेश को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी महत्वपूर्ण अवसर दिए गए हैं।

फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, इश्तियाक़ खान, सदानंद पाटिल और आईपीएस अधिकारी-अभिनेत्री सिमाला प्रसाद प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही रंगमंच और सिनेमा जगत के वरिष्ठ कलाकार आलोक चटर्जी की यह अंतिम फिल्म होगी, जो उनके योगदान को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी मानी जा रही है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें मध्य प्रदेश के शहरों और स्थानों के वास्तविक नामों का उपयोग किया गया है तथा पहली बार किसी मुख्यधारा हिंदी फिल्म में एक आदिवासी महिला पुलिस अधिकारी को केंद्रीय किरदार में प्रस्तुत किया गया है।

 तेज रफ्तार कारों की भीषण टक्कर में पलटी कार, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा ये खबर भी पढ़े :  तेज रफ्तार कारों की भीषण टक्कर में पलटी कार, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

निर्देशक जैग़म इमाम ने कहा कि मध्य प्रदेश में फिल्मांकन का अनुभव बेहद सुखद रहा और उन्हें विश्वास है कि फिल्म के जरिए दर्शक प्रदेश की सुंदरता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत को नए नजरिए से देख पाएंगे। ‘द नर्मदा स्टोरी’ केवल एक क्राइम-थ्रिलर नहीं, बल्कि महिला पुलिस कर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करने वाली कहानी है। एबी इन्फोसॉफ्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी इस फिल्म में सिमाला प्रसाद, अंजलि पाटिल, अश्विनी कलसेकर, ज़रीना वहाब, रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, शरद सिंह और इश्तियाक़ खान अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।-

जबलपुर में खुदाई के दौरान जमीन के अंदर दबा मिला जिंदा बम, पुलिस ने सेना सौंपा ये खबर भी पढ़े : जबलपुर में खुदाई के दौरान जमीन के अंदर दबा मिला जिंदा बम, पुलिस ने सेना सौंपा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा। अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान में 28 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।...
राष्ट्रीय 
किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज गुरुवार को उप नगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में 3.92...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर करेंगे 3.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।...
उत्तर प्रदेश 
टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज