निर्माणाधीन कुआं हादसा: मलबे में दबीं कांग्रेस नेता की मां और पत्नी, रेस्क्यू जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र स्थित बामन गांव में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस जाने से कांग्रेस नेता एवं जनपद सदस्य मुकेश कोट (डांगी) की मां और पत्नी मलबे में दब गईं।

हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मुकेश कोट अपने खेत में पुराने कुएं का पुनर्निर्माण करा रहे थे।

मप्र के जबलपुर में युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार महानाट्य का हुआ मंचन ये खबर भी पढ़े : मप्र के जबलपुर में युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार महानाट्य का हुआ मंचन

खुदाई के बाद कुएं की बाउंड्री आरसीसी से तैयार की गई थी।मंगलवार को निर्माण कार्य पूरा हो गया था। आरसीसी को मजबूत करने के लिए कुएं के चारों ओर की जमीन को गीला किया गया था, जबकि बाउंड्री में लोहे की सेंट्रिंग भी लगी हुई थी।

बुधवार को दोपहर करीब एक बजे मुकेश कोट की 60 वर्षीय मां रूपा बाई और 30 वर्षीय पत्नी पिंकी बाई खेत में निर्माणाधीन कुएं को देखने पहुंचीं। कुएं के पास आरसीसी कार्य में इस्तेमाल हुई बची हुई गिट्टी रखी थी।

गिट्टी बिखरी देखकर रूपा बाई उसे व्यवस्थित करने लगीं। उन्हें देखकर पिंकी बाई भी मदद के लिए आगे आईं। इस दाैरान अचानक मिट्टी धंसने के साथ दोनों कुएं में गिर गईं और मलबे के नीचे दब गईं। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में मिट्टी गिरने से कुआं लगभग पूरी तरह भर गया।

रेस्क्यू अभियान में जुटा प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। तीन जेसीबी मशीनों की मदद से कुएं के आसपास जमा मिट्टी हटाई जा रही है, जबकि अभियान को गति देने के लिए पोकलेन मशीन भी मौके पर बुलाई गई है।

पुलिस, राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के अनुसार बचाव कार्य बेहद सावधानी से किया जा रहा है, ताकि अतिरिक्त मिट्टी धंसने से कोई और दुर्घटना न हो। मिट्टी में दबी महिलाओं तक जल्द पहुंचने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

हादसे के बाद गांव में मचा हड़कंप
कुआं धंसने की आवाज सुनते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। महिलाओं के मलबे में दबने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने प्रारंभिक स्तर पर फावड़ों और अन्य साधनों से मिट्टी हटाने का प्रयास किया, लेकिन कुएं की गहराई और भारी मलबे के कारण राहत कार्य चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात
संभावित आपात स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। खिलचीपुर अस्पताल से एंबुलेंस को घटनास्थल पर स्टैंडबाय रखा गया है, ताकि महिलाओं को बाहर निकालते ही तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। खबर लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी था। प्रशासन और ग्रामीणों की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

नगांव (असम)। असम के नगांव जिले के जुरिया थाना क्षेत्र के महगुड़ी अंतर्गत दिघलियाटी गांव में एक बुजुर्ग महिला की...
राष्ट्रीय 
नगांव के जुरिया में जलमग्न घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

गुवाहाटी। असम में विनाशकारी बाढ़ का असर अभी भी राज्य के विभिन्न इलाकों में देखने को मिल रहा है। इस...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, 12 जिले प्रभावित; 98 लोगों की मौत

नेपाल में एलपीजी संकट घटा, आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (एलपीजी) की कमी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में एलपीजी संकट घटा, आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव में शनिवार को पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस...
उत्तर प्रदेश 
बांदा: करंट से चिपके दो मासूम भाइयों के लिए देवदूत बने पुलिसकर्मी

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में