17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार छात्रा ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह अपने पिता के साथ रहती थी। परिवार में उससे छोटा एक भाई और एक बहन हैं, जबकि उसकी मां वर्ष 2017 से परिवार से अलग रह रही हैं।

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा के छोटे भाई-बहन घर के बाहर थे। रात में वापस लौटने पर उन्होंने छात्रा को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी  ये खबर भी पढ़े : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अपने चाचा को सूचना दी। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया, जहां छात्रा फंदे पर लटकी मिली। परिजनाें ने तत्काल पुलिस को सूचना दी ।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक मोबाइल फोन और गर्भनिराेधक गाेलियां मिली है, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इन वस्तुओं की जांच की जा रही है और फिलहाल इनके संबंध में कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। छात्रा के पिता ने बताया कि उन्हें मोबाइल फोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मोबाइल फोन की तकनीकी जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व परिचितों के बयान के आधार पर मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके...
मध्य प्रदेश 
खरगोनः कार की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक नया कीर्तिमान स्थापित...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ई-प्रवेश प्रणाली ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2026-27 में 5.24 लाख विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान