बांदा में 48 डिग्री पार तापमान की पड़ताल करने पहुंचा वैज्ञानिक दल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के बांदा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहे तापमान को लेकर शासन ने गंभीर पहल की है। जिलाधिकारी अमित आसेरी के अनुरोध पर शासन स्तर से छह वैज्ञानिकों की एक टीम गुरुवार काे बांदा पहुंची है। यह टीम आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह पता लगाएगी कि जिले में लू और भीषण गर्मी का प्रभाव अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक क्यों देखने को मिलता है।

वैज्ञानिकों की टीम जिले के विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण करेगी। अध्ययन के दौरान यह जांचा जाएगा कि किन स्थानों पर भूमि सबसे अधिक गर्म हो रही है, किन परिस्थितियों के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और किन वजहों से गर्म हवाओं का असर अधिक महसूस किया जाता है।

आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

अध्ययन में भूमि की सतह के तापमान का विशेष रूप से आकलन किया जाएगा। उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि जिले के कौन-कौन से क्षेत्र अत्यधिक गर्म हो रहे हैं। इसके साथ ही हरियाली और वन क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का भी विश्लेषण किया जाएगा। वैज्ञानिक यह जानने का प्रयास करेंगे कि पेड़ों की संख्या में कमी, वन क्षेत्र में बदलाव और हरित आवरण घटने का तापमान पर कितना प्रभाव पड़ रहा है।

काकभुशुण्डि ने गरुड़ को राम कथा सुनाया: स्वामी मुक्तिनाथानंद  ये खबर भी पढ़े : काकभुशुण्डि ने गरुड़ को राम कथा सुनाया: स्वामी मुक्तिनाथानंद

टीम जल स्रोतों की स्थिति का भी अध्ययन करेगी। तालाबों, नदियों, जलभराव वाले क्षेत्रों और भूजल स्तर का परीक्षण कर यह समझने की कोशिश की जाएगी कि नमी में कमी का गर्मी की तीव्रता से कितना संबंध है। इसके अलावा बुंदेलखंड की चट्टानी भूमि, खुले भूभाग, कम आर्द्रता और गर्म हवाओं की दिशा जैसे भौगोलिक कारकों की भी वैज्ञानिक ढंग से जांच की जाएगी।

विश्व मरुस्थल एवं सूखा निवारण दिवस पर वाटरशेड विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : विश्व मरुस्थल एवं सूखा निवारण दिवस पर वाटरशेड विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वैज्ञानिक दल यह भी देखेगा कि सड़कों, पक्के निर्माणों, धूल, बढ़ती आबादी और अन्य मानवीय गतिविधियों का तापमान पर कितना प्रभाव पड़ रहा है। यह पता लगाया जाएगा कि क्या इन कारणों से ऐसे क्षेत्र बन रहे हैं जहां आसपास की तुलना में अधिक गर्मी महसूस होती है।

अध्ययन के दौरान पुराने तापमान अभिलेखों, वर्तमान मौसम संबंधी आंकड़ों और उपग्रहों से प्राप्त जानकारी का तुलनात्मक विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि बांदा में तापमान वृद्धि केवल मौसमी कारणों से हो रही है या स्थानीय परिस्थितियां भी इसे अधिक गंभीर बना रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में बांदा जिले का तापमान कई बार 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। भीषण गर्मी और लू का प्रभाव आम जनजीवन पर लगातार पड़ रहा है। ऐसे में इस वैज्ञानिक अध्ययन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अध्ययन रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला प्रशासन को गर्मी से बचाव की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, अधिक पौधरोपण कराने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और छायादार क्षेत्रों के विकास जैसी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में सहायता मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि बांदा में किया जा रहा यह अध्ययन भविष्य में पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक उपTयोगी मार्गदर्शक मॉडल साबित हो सकता है। यह जानकारी जिला अधिकारी अमित आसेरी ने गुरुवार को दी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 19 वर्षीय युवक की मौत

सीवान। सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग मार्ग पर...
बिहार 
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, 19 वर्षीय युवक की मौत

विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शिरकत

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में विश्व सिकल सेल दिवस पर आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खंडवा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शिरकत

भारतीय टीम को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम...
राष्ट्रीय  खेल 
भारतीय टीम को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर

बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारियां

पटना। बिहार सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया है। पटना,...
बिहार 
बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारियां

नाइजर में एयरपोर्ट पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत, 22 दहशतगर्द ढेर

नियामी (नाइजर)। नाइजर की राजधानी नियामी में डियोरी हमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार तड़के आतंकवादी हमला हुआ है।एयरपोर्ट पर एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नाइजर में एयरपोर्ट पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत, 22 दहशतगर्द ढेर

उत्तर प्रदेश

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कीएंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) नेे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो संदिग्धों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सर्राफ़ा व्यवसायी को गोली मारकर लुटेरे सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार हो गए।घटना...
उत्तर प्रदेश 
रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार

एडीजी ने महोबा में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

महोबा। यूपी के बुंदेलखंड के महोबा में आगामी 21 जून रविवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एडीजी ने महोबा में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बांदा में 48 डिग्री पार तापमान की पड़ताल करने पहुंचा वैज्ञानिक दल

बांदा। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के बांदा जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा में 48 डिग्री पार तापमान की पड़ताल करने पहुंचा वैज्ञानिक दल