राज्य कर्मचारियों व बिजली कर्मियों के संगठनों ने जताया विरोध

—  आयोग अध्यक्ष को भेजेंगे संयुक्त ज्ञापन

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की टीम द्वारा 22 से 23 जून को लखनऊ में आयोजित बैठकों में राज्य कर्मचारियों,शिक्षकों तथा बिजली कर्मियों के संगठनों को वार्ता के लिए निर्धारित न दिए जाने पर आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से तीव्र विरोध दर्ज कराया। रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित संयुक्त वार्ता में ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन. तिवारी, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आर.के. निगम, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष एसएस. मिश्र,राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेश सिंह तथा अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कहा कि आठवां वेतन आयोग देशभर में राज्यों का दौरा कर कर्मचारियों के वेतन एवं सेवा परिस्थितियों का अध्ययन कर रहा है। किंतु लखनऊ प्रवास के दौरान आयोग द्वारा अखिल भारतीय सेवाओं के संगठनों को वार्ता का अवसर देना और राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों तथा बिजली कर्मियों के संगठनों को पूरी तरह नजरअंदाज करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और भेदभावपूर्ण है। शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि आयोग अपनी संस्तुतियां देने से पूर्व राज्यों की वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करेगा, क्योंकि वेतन आयोग की सिफारिशों का वित्तीय भार राज्यों को वहन करना पड़ता है। ऐसे में राज्य कर्मचारियों और बिजली कर्मियों के संगठनों का पक्ष सुने बिना कोई भी समग्र एवं न्यायपूर्ण रिपोर्ट तैयार नहीं की जा सकती।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

दीप प्रज्वलन के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ तथा विश्व शांति यज्ञ के साथ समापन
उत्तराखंड 
गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश

आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की टीम द्वारा 22 एवं 23 जून को लखनऊ में आयोजित बैठकों में राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों...
उत्तर प्रदेश 
आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बंदियों ने किया योगाभ्यास, मिला विधिक जागरूकता का पाठ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसान व सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर...