पालतू कुत्ते को टहलाने निकले युवक से लूट, स्मार्ट वॉच और चेन लेकर फरार
पीजीआई इलाके का मामला,सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास रोककर पैसे मांगे
Published By Harshit
On
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में एक युवक पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। युवक अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकला था, तभी उसे पीटकर उसकी स्मार्ट वाच और नकदी लूट ली गई। हमले में युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे राम टोला खारीका निवासी करन, जो एक जेप्टो स्टोर में कार्यरत हैं, अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए श्रीलंका ग्राउंड के पास सेंट फ्रांसिस स्कूल की ओर गए थे। परिजनों के अनुसार, इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने उन्हें रोका और पैसे मांगने लगे। करन द्वारा विरोध करने पर हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने डंडों और हाथों में पहने कड़ों से करन पर लगातार वार किए। जब उनका पालतू कुत्ता अपने मालिक को बचाने के लिए भौंकने लगा, तो उसे भी मारने का प्रयास किया गया, जिसके बाद कुत्ता डरकर भाग गया। बदमाशों ने करन की स्मार्ट वाच, गले की चेन और नकदी छीन ली। उन्होंने करन का मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिया।
हमले में करन की ठुड्डी पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। देर रात तक घर न लौटने पर करन का भाई दीपू उसे खोजने निकला। करीब रात 2 बजे करन लहूलुहान हालत में घर की ओर आता मिला। परिजन उसे तुरंत पीजीआई थाने ले गए, जहां से उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। उपचार के बाद पुलिस ने करन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रात होते ही श्रीलंका ग्राउंड और उसके आसपास के इलाकों में नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
नवीनतम
गंगा तट पर योग दिवस, स्वामी चिदानन्द ने करो योग, रहो निरोग का दिया संदेश
Published On
By Harshit
दीप प्रज्वलन के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारम्भ तथा विश्व शांति यज्ञ के साथ समापन
आठवें वेतन आयोग में राज्य व बिजली कर्मियों की उपेक्षा अस्वीकार्य: संगठनों का विरोध
Published On
By Harshit
लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की टीम द्वारा 22 एवं 23 जून को लखनऊ में आयोजित बैठकों में राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों...
धामपुर में बाबा पार्थिव समाज स्थल पर हुई कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बंदियों ने किया योगाभ्यास, मिला विधिक जागरूकता का पाठ
Published On
By Harshit
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसान व सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर...
उत्तर प्रदेश