घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार थार ने उड़ाया,100 फीट दूर जाकर गिरा, हुई मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में अस्पताल से घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार थार ने उड़ा दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर करीब 100 फीट दूर गिरा। युवक की आॅन स्पॉट मौत हो गई। युवक मंडोली गांव के शिवमंगल का बड़ा बेटा हिमालय (26) था।

उसका छोटा भाई हिमांशु कुछ दिन पहले आम के पेड़ से गिरकर घायल हो गया था। उसका इलाज गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालागंज में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। हिमालय अपने भाई को खाना देकर अस्पताल से घर लौट रहा था तभी गांव के बाहर हादसा हो गया। 

1090 चौराहे पर भण्डारे का आयोजन, मातृशक्ति ने संभाली पूरी व्यवस्था  ये खबर भी पढ़े : 1090 चौराहे पर भण्डारे का आयोजन, मातृशक्ति ने संभाली पूरी व्यवस्था 

जानकारी के मुताबिक, मंडोली काकोरी निवासी हिमालय (26) पुत्र शिवमंगल शनिवार देर शाम अपने भाई को देखने और खाना देने बालागंज में एरा हॉस्पिटल गया था। वहां से आॅटो से लौटकर आया। गोलाकुंआ गांव के सामने उतरा। वहां से हरदोई रोड पार कर अपने गांव मंडोली की ओर पैदल जाने लगा। रात के 9 बज रहे थे। रोड खाली होने पर वह पैदल पार करने लगा। तब तक एक बेकाबू थार ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर के लगने से वह हिमालय कार से भी ऊंचा उड़ा और 100 फीट दूर जाकर सड़क पर ही गिरा। 

 यूपी-112 भवन प्रांगण में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ये खबर भी पढ़े :  यूपी-112 भवन प्रांगण में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही गांववाले वहां पर इकट्ठा हो गए।हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर जुट गए। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन करीब 3 घंटे रात 12 बजे तक चला। इस दौरान ग्रामीण लगातार मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। 

"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग ये खबर भी पढ़े : "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में करीब 3 घंटे लग गए। इस दौरान हरदोई रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हिमालय अपने परिवार में सबसे बड़ा था। परिवार में घायल छोटा भाई हिमांशु, दो बहनें हिमांशी व रागिनी हैं और स्थानीय लोगों का कहना रहा कि वही एक मात्र अपने परिवारीजनों के जीविकोपार्जन का एक मात्र सहारा था। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एलडीए पार्कों में 22 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एलडीए ने अनुरक्षित विभिन्न पार्कों में भव्य एवं व्यापक स्तर पर योग...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए पार्कों में 22 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में बभनी चौराहे पर पुलिस बूथ निर्माण का कार्य प्रारम्भ

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में बभनी चौराहे पर पुलिस बूथ निर्माण का कार्य प्रारम्भ

प्राणी उद्यान में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, निदेशक ने योग के गिनाए लाभ

लखनऊ। रविवार विश्व योग दिवस के अवसर पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में योग का कार्यक्रम आयोजित हुआ।...
उत्तर प्रदेश 
प्राणी उद्यान में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, निदेशक ने योग के गिनाए लाभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर, जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में योग कार्यक्रम आयोजित

12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन।

संत कबीर नगर, 21 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन...