वेदांत सिंह ने सफलतापूर्वक पूरा किया हम्पटा पास ट्रेक, प्रमाण पत्र से हुए सम्मानित

हिमालयी साहसिक यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर "जर्नी टू हिमालयाज" ने किया सम्मानित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - युवा साहसिक यात्री वेदांत सिंह पुत्र डॉ नवीन सिंह बेलवाड़ाडी गाँधी नगर बस्ती एवं राम जनम चौधरी पुत्र स्व० हरिश्चंद्र चौधरी उमरी दुधारा जनपद बस्ती ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हम्पटा पास ट्रेक को सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें "Journey To Himalayas" संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।हम्पटा पास ट्रेक लगभग 28 किलोमीटर की दूरी वाला मध्यम श्रेणी (Moderate Grade) का ट्रेक है, जिसकी अधिकतम ऊंचाई लगभग 14,100 फीट तक पहुंचती है। पांच दिन और चार रात की इस रोमांचक यात्रा के दौरान वेदांत सिंह ने कठिन पर्वतीय मार्गों को पार करते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, साहस और धैर्य का परिचय दिया।
संस्था द्वारा जारी प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि वेदांत सिंह ने पर्वतों के प्रति अपने समर्पण, उत्साह और साहसिक भावना से इस यात्रा को विशेष बनाया। यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूने और साहसिक अभियानों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।
वेदांत सिंह की इस सफलता पर बृहस्पति कुमार पाण्डेय, संजय कुमार गौतम योग गुरु गरुड़ध्वज पाण्डेय, राम मोहन पाल, डॉ नवजोत सिंह, माधुरी पांडेय श्रवण कुमार गोंड ,सिद्धांत सिंह परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राजनीतिक हलचल तेज, शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसद शिंदे समूह में शामिल

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसद सोमवार को मुंबई में स्थित यशवंतराव सभागृह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना...
महाराष्ट्र 
राजनीतिक हलचल तेज, शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसद शिंदे समूह में शामिल

मोदी-राहुल सहित दिग्गज नेताओं ने सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
मोदी-राहुल सहित दिग्गज नेताओं ने सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई

चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को देंगे नई गति

उलानबटार/नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सोमवार को मंगोलिया पहुंच गए। 22 से 25...
उत्तर प्रदेश 
चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को देंगे नई गति

डिंडौरी: 4 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तरेरा गांव में चार दिन से लापता पांच वर्षीय...
मध्य प्रदेश 