जर्जर पुलिया के टूटने से ग्रामीण परेशान,ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
2 वर्ष पूर्व ही दी गयी सूचना फिर भी जिला पंचायत विभाग रहा मौन - धर्मराज गुप्ता
पुलिया न बनने से बंद हो जायेगा गांव का रास्ता
बस्ती - ग्राम प्रधान धर्मराज गुप्ता ने बताया की विकास खण्ड साऊघाट में ग्राम पंचायत बिल्लौर के राजस्व गांव पटखौली में स्थित चार मीटर व्यास की पुलिया दो गड्ढ़ों के बीच जिला पंचायत विभाग के द्वारा लगभग 2008-09 में बनाया गया है अब वह काफी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका कुछ हिस्सा टूट कर गिर चुका है। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा जिला पंचायत विभाग बस्ती को दो वर्ष पूर्व दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हो पायी है। जो कभी भी गिर सकता है और जान माल की हानि हो सकती है। गांव का मुख्य निकास इसी पुलिया के द्वारा होता है अगर यह जर्जर पुलिया पूरी तरह गिर गया तो ग्रामीणों का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जायेगा,बच्चे स्कूल नहीं जा पाएंगे,बीमार व्यक्ति हॉस्पिटल नहीं पहुँच पायेगा और कई परेशानिया का सामना गाँव वालो को करना पड़ेगा | लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पुलिया का ध्वस्तीकरण कराकर पुनः निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है।ग्राम प्रधान धर्मराज गुप्ता ने डीएम को ज्ञापन सौपकर पुलिया के ध्वस्तीकरण व पुनः निर्माण की मांग किया |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
